IND vs ENG 4th T20: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार, 9 जुलाई को ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है, क्योंकि अगर हारी तो सीरीज हाथ से चली जाएगी। वहीं, टीम इंडिया बचे हुए 2 मैच को जीतकर सीरीज को ड्रा कर सकती है।
चौथे मैच को लेकर टीम इंडिया का समीकरण कैसा होगा, यह देखना दिलचस्प होगा, क्योंकि आशंका है कि इस मुकाबले में संजू सैमसन की फिर से वापसी हो सकती है। अगर संजू की वापसी होती है, तो क्या वैभव को छुट्टी हो जाएगी? वहीं, अभिषेक के साथ टीम इंडिया का आगाज कौन करेगा?
अगर आज के मुकाबले में संजू सैमसन की वापसी होती है, तो सबसे बड़ा सवाल है कि वैभव सूर्यवंशी टीम में बने रहेंगे या बाहर हो जाएंगे। वैभव लगातार दो मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। पहले में 14 और दूसरे मैच में सिर्फ 13 रन ही बना पाए हैं। इस बीच संजू सैमसन को हटाने पर भी फैंस निराश थे, क्योंकि उनकी जगह टीम में शामिल वैभव भी कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। हालांकि, संजू का फॉर्म भी कुछ ठीक नहीं रहा है। अब देखना है कि आज के मैच में संजू की वापसी होती है या वैभव टीम के साथ बने रहेंगे।
दाएं-बाएं हाथ कॉम्बिनेशन के साथ टीम इंडिया उतरेगी?
चौथे टी20 मुकाबलों को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि टीम इंडिया पहले जैसा दाएं और बाएं हाथ कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतार सकती है। अगर ऐसा होता है, तो संजू की वापसी हो सकती है और वैभव बाहर जा सकते हैं। हालांकि, यह बहुत काम उम्मीद है कि वैभव को तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए भेजा जाए।
टीम इंडिया संजू के साथ मैदान पर उतरती है, तो शायद शिवम दुबे की जगह टीम में वैभव को शामिल किया जा सकता है। हालांकि, फिर भी सबसे बड़ा सवाल यह रहेगा कि अभिषेक के साथ पारी की शुरुआत करने कौन आएगा? कयास यह भी लगाया जा रहा है कि तिलक वर्मा की जगह संजू को टीम में शामिल किया जा सकता है।