लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने नामीबिया के खिलाफ ट्राई सीरीज में शतक ठोका। वह फुल मेंबर टीमों में टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।
T20I में सबसे कम उम्र में शतक बनाने वाले खिलाड़ी (फुल मेंबर)
टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वैसे तो सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन के नाम है, जिन्होंने 2022 में स्विटजरलैंड के खिलाफ 18 साल 280 दिन की उम्र में सेंचुरी ठोकी थी। मगर अब फुल मेंबर नेशन में यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने अपने नाम कर लिया है।
- क्या होता है फुल मेंबर नेशन? – फुल मेंबर नेशन वे देश होते हैं जिन्हें आईसीसी से खेल की सर्वोच्च शासी निकाय (Governing Body) के रूप में मान्यता प्राप्त होती है। इन देशों के बाद टेस्ट क्रिकेट खेलने का विशेष अधिकार होता है। साथ ही, ये देश आईसीसी बैठकों में पूर्ण मतदान अधिकार (Full Voting Rights) रखते हैं, जिससे वे क्रिकेट के वैश्विक नियमों और फैसलों को प्रभावित कर सकते हैं।
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने रचा इतिहास
साउथ अफ्रीका के प्रीटोरियस टी20 क्रिकेट में फुल मेंबर नेशन में शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। 20 साल 161 दिन की उम्र में उन्होंने यह कारनामा कर अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई का 7 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इस अफगानी क्रिकेटर ने 2019 में आयरलैंड के खिलाफ 20 साल 337 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था, अब 7 साल बाद उनका यह रिकॉर्ड टूटा है।
टॉप-5 बल्लेबाजों की इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों के भी नाम है। यशस्वी जायसवाल ने 21 साल 279 दिन की उम्र में नेपाल के खिलाफ 2023 में सेंचुरी लगाई थी। वहीं तिलक वर्मा ने 22 साल 5 दिन की उम्र में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2024 में शतक ठोका था।
वैभव सूर्यवंशी टी20 में डेब्यू कर चुके हैं। उनकी उम्र अभी महज 15 साल है। भारत को अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से तीन मैच की टी20 सीरीज भारत में ही खेलनी है। उम्मीद है कि उस सीरीज में वैभव शतक ठोक सबसे युवा खिलाड़ी का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करेंगे।
20Y 161d – लुआन-ड्रे प्रीटोरियस बनाम NAM, 2026
20y 337d – हजरतुल्लाह जजई बनाम IRE, 2019
21y 279d – यशस्वी जायसवाल बनाम NEP, 2023
21y 324d – ब्रायन बेनेट बनाम TAN, 2025
22y 5d – तिलक वर्मा बनाम SA, 2024
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.