त्रिशूर: केरल के त्रिशूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक दर्दनाक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात को एक कार ने हाईवे के किनारे खड़ी लॉरी में टक्कर मार दी। इस टक्कर से कार में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी लोग पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के रहने वाले छात्र हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खड़ी लॉरी में टकराई कार
पुलिस ने शनिवार को बताया कि मध्य केरल के त्रिशूर जिले में एक दुखद सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। माना जा रहा है कि ये सभी पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के छात्र थे। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे हुआ। युवक जिस कार में सवार थे, वह पास ही कैपामंगलम के पनंबिक्कुन्नु में हाईवे पर खड़ी एक लॉरी से टकरा गई। कार में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
तमिलनाडु के रहने वाले थे सभी लोग
स्थानीय लोगों, फायर और रेस्क्यू टीम और पुलिस ने बचाव अभियान चलाकर युवकों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि उनके शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में ले जाया गया। हादसे का शिकार हुई गाड़ी तमिलनाडु में रजिस्टर्ड थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए लोगों के तमिलनाडु के छात्र होने का संदेह है। बताया जा रहा है कि कार गुरुवायूर की तरफ से कोडुंगलूर की ओर जा रही थी।
भिंड में ट्रक की टक्कर से 8 की मौत
ऐसा ही एक मामला कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के भिंड जिले में भी सामने आया था। यहां गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के छीमका गांव के पास मजदूरों से भरे वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 22 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक मजदूर धान की रोपाई के बाद वापस लौट रहे थे, इसी दौरान नेशनल हाईवे 719 पर यह हादसा हुआ। घटना के बाद पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य की अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। (इनपुट- पीटीआई)
यह भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.