Shubman Gill: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने एक नया इतिहास रच दिया है। गिल ने शिखर धवन के 10 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर एक नया इतिहास रच दिया है। वहीं, शुभमन गिल दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए।
भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच जारी मैच में टीम इंडिया के कप्तान ने वनडे में सबसे तेज 3000 हजार रन पूरे करने वाले भारत के पहले और दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन चुके हैं। बता दें कि इस मैच से पहले गिल 47 रन पीछे थे। उन्होंने जैसे ही 47 रन बनाए और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय
अफगानिस्तान के खिलाफ 47 रन बनाते ही भारत के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम था। धवन ने 72 पारियों में 3000 रन बनाए थे, जबकि गिल ने महज 62 पारियों में यह कारनामा कर दिया है।
बता दें कि शुभमन गिल वनडे से सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड क्षिण अफ्रीका के दिग्गज हाशिम आमला के नाम है, जिन्होंने 57वीं पारी में ये रिकॉर्ड बनाया था। वहीं, तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शाई होप हैं, जिन्होंने 67 पारियों में 3 हजार रन बनाए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.