भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में सरफराज खान को ही क्यों चुना गया, जबकि वे इंडिया ए टीम का भी हिस्सा नहीं थे। एक रिपोर्ट में ऋतुराज गायकवाड़ और शेख रसीद में से किसी एक के ना चुने जाने और इन दोनों के ऊपर सरफराज खान को तरजीह दिए जाने का खुलासा हुआ है।
इंडिया ए के साथ अच्छा प्रदर्शन ना करना ऋतु के लिए बना रोड़ा
साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के रूप में सरफराज खान को चुना जाना एक संयोग भी कह सकते हैं, क्योंकि एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा गया है कि चनयकर्ताओं की एक महीने पहले तक टॉप ऑर्डर रिप्लेसमेंट के लिए पहली प्रेफरेंस ऋतुराज गायकवाड़ थे। हालांकि, इंडिया ए से खेलते हुए उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, जिसकी वजह से इंडिया ए की टीम में भी अपनी जगह ना बना पाने वाले सरफराज खान को सीनियर टीम में जगह मिली। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार , “ऋतुराज गायकवाड़ को साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट के लिए संभावित विकल्प माना जा रहा था, क्योंकि चयनकर्ताओं ने उन्हें मिडिल ऑर्डर के लिए एक उपयुक्त विकल्प के रूप में चुना था। हालांकि, इंडिया ए सीरीज में उनके खराब प्रदर्शन (22, 1 और 13 रन) के कारण चयनकर्ताओं को ए टीम से बाहर के किसी और खिलाड़ी को विकल्प के रूप में देखना पड़ा।”
शेख रसीद के भी ऊपर इसलिए दी गई तरजीह
शेख रसीद भी एक विकल्प थे। चयन समिति ने उन पर नजर बनाई हुई थी। इस युवा बल्लेबाज को भारतीय ए टीम में भी शामिल किया गया था और उन्होंने अपनी तीन पारियों में क्रमशः 45, 63 और 20 रन बनाए थे। हालांकि, श्रीलंका में स्पिन गेंदबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियां होने की आशंका को देखते हुए सरफराज खान का चयन किया गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो स्पिन के अनुकूल पिचों पर सफल हो सके। इसी वजह से सरफराज की चर्चा फिर से शुरू हुई। 62 मैचों में 64.73 के प्रथम श्रेणी औसत के साथ, मुंबई के इस बल्लेबाज को पहली पसंद के रूप में चुना गया। उन्होंने भारत के लिए अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 11 पारियों में 371 रन 37 से अधिक की औसत से बनाए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.