इस पहल का नाम है ‘स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम’, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस प्रोग्राम के जरिए स्कूली बच्चों को आईआईटी से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, केमिकल इंजीनियरिंग जैसे फ्यूचर डिमांडिंग कोर्स करने का मौका मिलेगा।
कब से होगा आवेदन
छात्रों को बता दें कि इस प्रोग्राम के अक्टूबर 2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 20 सितंबर तक चलेगी। IIT मद्रास के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत 5 अक्टूबर 2026 से होगी। संस्थान के मुताबिक, अब तक 4900 से अधिक स्कूलों और 1.75 लाख से ज्यादा छात्रों को इस पहल से जोड़ा जा चुका है। इसका उद्देश्य स्कूली छात्रों को उच्च शिक्षा और भविष्य के करियर विकल्पों से परिचित कराना है।
क्या है स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम
आईआईटी मद्रास के स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य है कि स्कूली छात्रों को हायर एजुकेशन के बारे में और उससे जुड़े करियर के बारे में जागरूक करना। इस प्रोग्राम से स्टूडेंट्स को अपनी स्कूली की रेगुलर पढ़ाई से हटकर दूसरे विषयों को करीब से जानने और समझने का मौका मिलता है। इससे वे अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार आगे की पढ़ाई और करियर को लेकर बेहतर फैसला ले सकते हैं।
कौन से कोर्स होंगे शामिल
IIT मद्रास के मुताबिक, छात्र इस कार्यक्रम के तहत उन 17 कोर्स के बारे में छात्रों को जानने का मौका मिलता है, जिनकी फ्यूचर में डिमांड है। इनमें डेटा साइंस और AI, एयरोस्पेस, साइबर सिक्योरिटी, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, केमिकल इंजीनियरिंग, मॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और डिजाइन, प्रोडक्ट डिजाइन, लॉ, इकोनॉमिक्स और फाइनेंस, ह्यूमैनिटीज, इकोलॉजी, डिजिटल ह्यूमैनिटीज, गेम टेक्नोलॉजी, मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग, और इंजीनियरिंग बायोलॉजिकल सिस्टम शामिल हैं। इस तरह छात्रों को स्कूल स्तर पर ही अलग-अलग क्षेत्रों के बारे में जानकारी मिलेगी और वे यह समझ सकेंगे कि भविष्य में किस क्षेत्र में पढ़ाई या करियर उनके लिए बेहतर हो सकता है।
8 सप्ताह का ऑनलाइन प्रोग्राम
बता दें कि यह प्रोग्राम 8 सप्ताह तक ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। छात्रों को IIT मद्रास के फैकल्टी के साथ-साथ अन्य प्रमुख संस्थानों के विशेषज्ञों से भी सीखने का अवसर मिलेगा। प्रोग्राम में केवल लेक्चर ही नहीं होंगे, बल्कि लाइव सेशन, असाइनमेंट और असेसमेंट भी शामिल होंगे। इससे छात्रों को संबंधित विषयों को समझने के साथ-साथ अपनी सीख का आकलन करने का भी मौका मिलेगा।
सफल छात्रों को मिलेगा ई-सर्टिफिकेट
संस्थान के अनुसार, प्रोग्राम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को आईआईटी मद्रास की ओर से आधिकारिक ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
जो छात्र इस प्रोग्राम में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें IIT मद्रास के स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम की आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले छात्रों को स्कूल की पार्टनरशिप पता करनी होगी। ऐसे में सबसे पहले IIT मद्रास स्कूल कनेक्टर पोर्टल पर जाएं और स्कूल पार्टनर की लिस्ट में अपने स्कूल का नाम चेक करें। अगर स्कूल का नाम लिस्ट नहीं है, तो टीचर या प्रिंसिपल से संपर्क करके स्कूल का नाम पार्टनर के रूप में दर्ज कराने की बात कर सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.