RRB की ओर से जारी आंसर की प्रोविजनल है। उम्मीदवार इसके खिलाफ 15 सितंबर 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय RRB पोर्टल पर उपलब्ध ऑब्जेक्शन विंडो का इस्तेमाल करना होगा।
कैसे डाउनलोड करें आंसर की
– सबसे पहले अपने संबंधित रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट या rrb.digialm.com पर जाएं।
– यहां होमपेज पर “RRB Group D Answer Key /Response Sheet 2026” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
– फिर स्क्रीन पर खुले नए पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
– इसके बाद लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर आपकी रिस्पांस शीट और आधिकारिक आंसर की प्रदर्शित हो जाएगी।
– अब इसे डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
15 सितंबर तक दर्ज करें आपत्ति
RRB की ओर से जारी आंसर की प्रोविजनल है। उम्मीदवार इसके खिलाफ 15 सितंबर 2026 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय RRB पोर्टल पर उपलब्ध ऑब्जेक्शन विंडो का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, अगर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करानी हैं, तो उन्हें 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क देना होगा। यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो जमा किया गया शुल्क उसे वापस कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले अपनी आपत्तियां दर्ज करके उन्हें सबमिट कर दें। ऑब्जेक्शन विंडो बंद होने के बाद किसी भी हालात में आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
आरआरबी ग्रुप डी आंसर की पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले अपने संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर “CEN 09/2025 Answer Key, Response, Raising Objections” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड समेत मांगी गई जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें।
स्टेप 4: जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें और संबंधित आंसर की विकल्प का चयन करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें और 50 रुपये का आपत्ति शुल्क जमा करें।
स्टेप 6: सभी जानकारी जांचने के बाद अपनी आपत्ति सबमिट कर दें।
कब हुई थी ग्रुप डी परीक्षा?
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त के बीच हुई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों का आंसर की का इंतजार खत्म हो गया है। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के बाद, उम्मीदवार परीक्षा के रिजल्ट की प्रतीक्षा में है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.