खाने में रोज वही रोटी, पराठा और पूरी खाकर बोर हो गए हैं तो घर में नान बनाकर खाएं। नान बनाने के लिए आपको तंदूर की भी जरूरत नहीं होगी, सिर्फ तवे पर आसानी से नान बनाकर खा सकते हैं। घर में आप आटे से भी नान बना सकते हैं। आटे की बनी नान होटल में मिलने वाली मैदा की नान से ज्यादा अच्छी लगती हैं। आइये जानते हैं नान का आटा कैसे लगाएं और तवे पर नान कैसे बनाएं।
तवे पर नान बनाने की रेसिपी
पहला स्टेप- नान बनाने के लिए आपको 2 बड़ा कप आटा लेना है। इसमें आधा कप खट्टा दही, आधा चम्मच यीस्ट, 3 चम्मच तेल डालें, 1 चौथाई चम्मच नमक, आधा छोटी चम्मच पिसी चीनी और गर्म पानी डालकर मिलाएं। शुरुआत में आटे को चम्मच से मिलाएं और फिर हाथों की मदद से मुलायम आटा गूंथ लें। आटा एकदम सॉफ्ट लगाना है और इसे 15-20 बार पटक-पटक कर लगाएं। इससे आटा काफी सॉफ्ट तैयार होगा। आटे के ऊपर 1 चम्मच तेल लगाकर इसे सेट कर लें। अब इसे ढककर रख दें।
दूसरा स्टेप- आटे को करीब 15-20 मिनट रेस्ट करने दें। आटा जब फूल जाए और उसमें जाली जैसी बनने लगे तो समझ लें कि नान के लिए आटा तैयार हो चुका है। अब आप इसमें से एक पेड़ा जितनी लोई तोड़ लें और उसे चकला बेलन की मदद से हल्का बेल लें। बीच में थोड़ा घी या बटर लगाएं और फिर सूखा आटा लगाकर इसे बंद कर दें और फिर बेल लें। आप चाहें को इसके अंदर थोड़ा लहसुन कद्दूकस करके डाल सकते हैं। कुछ लोग इसमें चीज भी डाल देते हैं। अब नान को बेल लें। इसे पानी लगाकर हल्का गीला करें और फिर कटा हरा धनिया पत्ता, कलौंजी डालें। अब नान को किसी कपड़े पर पलटकर रखें और फिर दूसरी ओर भी हाथ से पानी लगाकर नान को हल्का गीला कर लें।
तीसरा स्टेप- अब लोहे का तवा गर्म करें और उस पर पानी लगी हुई साइड से नान को चिपका दें। कुछ ही देर बाद नान फूल जाएगी। अब आपको इसे पलटना नहीं है बल्कि पूरे तवे को उठाएं और ऊपर से साइड से नान को गैस की फ्लेम पर सेंक लें। नान को सभी तरफ से अच्छी तरह सेंक लें और फिर इसे तवे से हटाकर प्लेट में निकाल लें। ऊपर से बटर लगाकर गर्मागरम नान को सब्जी के साथ सर्व करें।
एक बार आप इस तरह से नान बनाकर खाएंगे तो होटल में मिलने वाली नान भी फीकी लगेगी। खास बात ये है कि आप इसे आटे से बना सकते हैं। अगर एकदम बाजार जैसा स्वाद चाहिए तो आटे में थोड़ा मैदा मिलाकर बना सकते हैं। मेहमानों के आने पर सिर्फ मैदा से भी नान तैयार कर सकते हैं। वीकेंड पर कुछ अच्छा खाने का मन हो तो आप इस तरह नान सेंककर खा सकते हैं।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.