2027 विश्व कप में खेलने और भारतीय टीम में कमबैक को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने एक बार फिर बात की है। उन्होंने भारतीय टीम में दोबारा शामिल होने की इच्छा जताई है और फैंस के इतने प्यार और सपोर्ट पर आभार भी जताया है।
मन तो मेरा भी इंडियन टीम में कमबैक करने का
भुवनेश्वर कुमार से इंटरव्यू करने वाले शख्स ने 2027 वर्ल्ड कप के लिए बनाई गई एक काल्पनिक टीम दिखाई जिसमें भुवनेश्वर कुमार भी ब्लू जर्सी में नजर आ रहे हैं। फिर उनसे पूछा गया कि सबका मन है कि भुवी भाई का भी कमबैक हो जाए इंडियन टीम में। इस बात पर प्रतिक्रिया देते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा “यार मन तो मेरा भी है।” इसके बाद वे हंसने लगे। होस्ट ने कहा कि अब आगे लोग देख लेंगे। इस पर जवाब देते हुए भुवी ने बड़े सम्मान के साथ कहा कि “लोगों का प्यार है। मैं बार- बार बोल रहा हूं लोगों का प्यार है और इसके लिए मैं बहुत शुक्रगुजार हूं।” होस्ट ने कहा कि जब यूपी टी-20 लीग में 10 रन देकर चार ओवर में चार विकेट ले रहे हैं तो टीम इंडिया के लिए भी ऐसा हो जाए। इस पर भुवी ने कहा “हो जाए तो बढ़िया है।”
2022 में खेला था अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच
बता दें कि भुवनेश्वर कुमार अपने कमबैक को लेकर आश्वस नहीं है कि होगा या नहीं होगा, लेकिन टीम इंडिया में शामिल होने की उनकी इच्छा किसी से दबी नहीं है। कुछ महीने पहले दिए गए एक इंटरव्यू में भी जब उनसे पूछा गया था कि बीसीसीआई से कॉल आ जाए भारतीय टीम में शामिल होने का तो क्या करेंगे? जिसके जवाब में भुवी ने सीधे शब्दों में कहा था कि “यार मौका मिलेगा तो मैं क्यों मना करूंगा।” बता दें कि भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2022 में खेला था। 2022 तक वे भारत की वनडे और टी-20 दोनों टीमों का हिस्सा थे। हालांकि, टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2018 में खेला था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.