अंजुम चोपड़ा एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ टॉप ऑर्डर के जल्दी पवेलियन लौटने पर सवाल खड़े किए हैं। उनका मानना है कि हर मैच में मंधाना, शेफाली और प्रतिका को मजबूत नींव रखनी चाहिए।
56 रनों का पीछा करते हुए टॉप-3 विकेट खो दिए
अंजुम चोपड़ा ने मैच के बाद शो में कहा, ”दरअसल, जिस खिलाड़ी ने पिछले मैच में शतक लगाया था, उसे इस मैच की पहली गेंद पर आउट दे दिया गया था। हालांकि अंपायर ने इसे नहीं सुना। लेकिन हमने कमेंट्री बॉक्स में स्टंप माइक का ऑडियो होने की वजह से इसे जरूर सुना। वह रन बना रही थी उसके बाद आउट हो गई। शेफाली वर्मा आउट हुईं और हम सिर्फ इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आप 56 रनों का पीछा कर रहे और आपने टॉप-3 विकेट खो दिए। आपको फिर कप्तान और दीप्ति शर्मा लगे रन बनाने के लिए।” हरमनप्रीत कौर ने मैच के बाद टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने पर कहा कि ये गेम का हिस्सा है।
भारत का टॉप ऑर्डर ऐसा नहीं दिखना चाहिए
पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, ”मेरा मतलब है, वो और क्या कह सकती हैं, कि ‘ऐसा होता रहता है’? लेकिन मुझे लगता है कि यह भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है और अगर आप 56 रनों का पीछा करते हुए तीन विकेट गंवा देते हैं, तो ठीक है, आप आउट हो सकते हैं, यह खेल का हिस्सा है। लेकिन जिस तरह से आप आउट हो रहे हैं, कौन-सी गेंदों पर, कौन-से शॉट खेल रहे हैं। यह चिंता की बात है। अगर हम अपने टॉप-3 को देखें, तो भारत का टॉप ऑर्डर ऐसा नहीं दिखना चाहिए। क्योंकि अगर आप सोचें तो कम से कम शुरुआती 11-12 ओवर में इन तीनों स्मृति, शेफाली और प्रतिका को हर मैच में एक मजबूत नींव रखनी चाहिए।”
श्री चरणी, प्रेमा रावत, शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा की स्पिन चौकड़ी ने पाकिस्तान को महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में उसके अब तक के सबसे कम स्कोर 55 रन पर समेट दिया। भारत ने इसके बाद महज 8.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हरमनप्रीत ने मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा, ”यह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुकाबला था। हम आक्रामक रवैया अपनाने की बात करते हैं, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। सभी गेंदबाज शानदार रहे। उन्होंने योजनाओं पर अमल किया, पिच को अच्छी तरह पढ़ा और उसी के अनुसार गेंदबाजी की।” उन्होंने कहा, ”अपने स्तर को ऊंचा रखना बहुत जरूरी है। मुझे पता है कि यह टीम क्या कर सकती है। जहां तक तीन विकेट गंवाने की बात है, तो ऐसा हो सकता है। पाकिस्तान के पास अच्छा गेंदबाजी आक्रमण है।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.