रिजल्ट चेक करने के साथ मार्कशीट कर पाएंगे डाउनलोड
– एचपी बोर्ड 12th रिजल्ट 2026 देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर विजिट करना होगा।
– इसके बाद आपको स्क्रीन पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करना है।
– अब आपको 12th रिजल्ट के लिंक क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करना होगा।
– इसके बाद सभी डिटेल्स सबमिट कर दें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा, जहां से आप अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
12वीं में 81411 छात्रों ने लिया परीक्षा में भाग
इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड बारहवीं परीक्षाओं के लिए कुल 81411 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। बोर्ड एग्जाम का आयोजन 3 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक हुआ था। अब छात्रों और उनके अविभावकों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।
पास होने के लिए कितने अंकों की आवश्यकता होगी?
हिमाचल बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने जरूरी होते हैं। इसका मतलब है कि यदि किसी विषय में थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों मिलाकर 33% या उससे अधिक अंक आ जाते हैं, तो छात्र उस विषय में पास माना जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.