How to recover money lent to a friend: दोस्त वक्त-बेवक्त आपसे पैसे उधार मांग लेते हैं और फिर वापस लौटाने के नाम पर आपको बेवकूफ बनाते हैं तो इन 4 टिप्स को जरूर याद रखें। पैसे वापस मांगने में मदद मिलेगी।
ये 4 टिप्स आपको पैसे वापस मांगने में मदद करेंगे और रिकवरी के चांस बढ़ जाएंगे।
पिछले पैसे वापस मांगने से पहले आगे पैसे उधार देने से पहले कुछ रूल्स बनाएं, जिससे आपके पैसे डूबे नहीं।
लिखित में रिकॉर्ड रखें
उधार पैसे देने हैं तो कभी भी मुंह से फोन पर मांगने या कैश देने की गलती ना करें। इस तरह के ट्रांसजैक्शन को लोग भूल जाने का बहाना सबसे पहले बनाते हैं। इसलिए जब भी पैसे दें तो उसका लिखित रिकॉर्ड रखें। जैसे हमेशा पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर ही करें और उस पैसे ट्रांसफर के स्क्रीनशॉट को भेजकर अमाउंट लिखें। साथ ही लिख दें कि जब पैसे हों तो वापस कर दें। इस तरह का लिखित रिकॉर्ड उन लोगों के लिए काम करता है जो अक्सर पैसे देना भूल जाने का बहाना बनाते हैं।
पैसे देने के पहले ही पूछ लें कब तक वापस दोगे
जब भी पैसे कोई मांग रहा हो तो उससे बेहद साफ शब्दों में पूछ लें कि कब तक पैसे वो वापस करेगा। थोड़े से पैसे वापस करने की डेट बहुत लंबी ना हो। 1000-500 रुपये किसी दोस्त ने किसी बिल पेमेंट के नाम पर लिए हैं तो उसे चुकाने के लिए जल्दी दे दूंगा जैसे शब्दों से सावधान रहे। अगर कोई बोले कि अगले महीने की सैलरी आते ही दे दूंगा तो भरोसा किया जा सकता है। आमतौर पर लोगों के पास सैलरी खत्म हो जाती है तो उन्हें पैसों की जरूरत पड़ती है।
रिमाइंडर जरूर दें
जब भी पैसे के लिए डेट लें, उसके अगले दिन ड्यू डेट के बाद उसे मैसेज के जरिए रिमाइंड कराएं कि कल इतनी तारीख थी। जब सही लगे तो पैसे ट्रांसफर कर दें। इस तरह के रिमाइंडर आपकी दोस्ती को कमजोर नहीं करेंगे और ना ही ये बुरा बर्ताव है। पैसे वापस मांगना आपका हक है, विनम्र तरीके से किया मैसेज जरूरी होता है।
सबसे जरूरी लाइफ लेसन
अगर आपके उधार पैसे सामने वाला इंसान दो से तीन रिमाइंडर के बाद भी नहीं दे रहा तो सावधान हो जाएं। ये आपके लिए लेसन है कि फ्यूचर में कितनी भी मुसीबत हो उस इंसान को पैसे उधार नहीं देने हैं। क्योंकि किसी भी इंसान के लिए ट्रस्ट सबसे जरूरी होता है। अगर एक बार विश्वास टूट जाए तो दोबारा मुसीबत पड़ने पर भी आपको पैसे उधार नहीं देने चाहिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.