बाजार में मिलने वाले पाव को फुलाने के लिए यीस्ट का इस्तेमाल किया जाता है।बहुत से लोग यीस्ट से परहेज करते हैं इसलिए हम यहां बिना इसका इस्तेमाल किए फूले-सॉफ्ट पाव बनाने का तरीका बता रहे हैं। सीखिए-
बहुत से लोग ऐसे है जो बाजार का पाव और ब्रेड नहीं खाते हैं। क्योंकि बाजार में मिलने वाले पाव में यीस्ट का इस्तेमाल किया जाता है। यीस्ट की मदद से पाव को फुलाकर नरम और स्पंजी बनाने के काम करते हैं। लेकिन बहुत से लोग इस एक इंग्रेडिएंट की वजह से पाव नहीं खाते हैं। अगर आपके घर में भी कोई यीस्ट की वजह से पाव नहीं खाता है तो यहां सीखिए बिना इसका इस्तेमाल किए सॉफ्ट और फूला पाव बनाने का तरीका।
बिना यीस्ट पव बनाने की सामग्री
– 2 कप मैदा
– 2 बड़े चम्मच मिल्क पाउडर
– 3 बड़े चम्मच तेल
– 2 बड़े चम्मच पिसी हुई चीनी
-1/2 छोटा चम्मच नमक
– 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
– 1 बड़ा चम्मच पानी
– 2 बड़े चम्मच मैदा
बिना यीस्ट के पाव बनाने का तरीका
- सबसे पहले 2 बड़े चम्मच मैदा और 1/2 कप दूध का एक मिक्स तैयार करें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक यह चिकना और गाढ़ा पेस्ट न बन जाए। गाढ़ा पेस्ट बनाते ही इसे आंच से उतार लें और इसे पूरी तरह ठंडा होने दें।
- अब एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक, चीनी और मिल्क पाउडर मिलाएं। अब सूखी चीजों के बीच में जगह बनाएं और फिर दही के साथ आधा पैकेट ईनो और बेकिंग पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इमें तेल और मैदा के मिक्स को डालें और नरम आटा गूंथ लें।
- अब 5 मिनट तक गूंथें हुए आटे को कपड़े से कवर करके रख दें। इसे तब कर रखना है जब तक कि यह चिकना न हो जाए।
- अब चिकने आटे में थोड़ी जगह बनाएं। अब बचा हुआ आधा पैकेट ईनो और 1 बड़ा चम्मच पानी डालें। इसे हल्के हाथ से गूंथें।
- अच्छी तरह से गूंथने के बाद छोटी लोइयां बनाएं और तेल लगी हुई ट्रे में रखें।
- इसे कड़ाही में बनानेके लिए ढक्कन वाले भारी तले के बर्तन में पाव पका सकते हैं। इसके लिए कढ़ाई में स्टैंड रखें और धीमी आंच पर 30-35 मिनट तक पकाएं।
- ओवन में बनाने के लिए ओवन को 170 डिग्री पर 10 मिनट के लिए प्री-हीट करें और 25-30 मिनट तक बेक करें। ट्रे के साथ कुछ बर्फ के टुकड़े या पानी से भरा कटोरा रखें। ऐसा करने से पानी ओवन के अंदर भाप बनाएगा और पाव को बहुत नरम बनेंगे। बिना यीस्ट का इस्तेमाल किए नरम, फूले हुए बेकरी-स्टाइल पाव तैयार हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
