गणेश चतुर्थी पर बप्पा का दरबार सजाने के लिए अगर आप सुंदर डेकोरेशन आइडियाज खोज रहे हैं तो एक बार रंगीन कागज और मोर पंख से सजावट करने का आइडिया देखें।
कैसे बनाएं बैकड्रॉप
– इस डेकोरेशन को करने के लिए आपको जरूरत होगी कुछ कलरफुल पेपर, मोर पंख , ग्लू, पेंटिर, सर्कल शेप देने के लिए एक छोटी कटोरी, हार्ड बोर्ड, फेरी लाइट्स।
– इस सजावट में डार्क ब्लू, लाइट ब्लू, ग्रीन,डार्क ग्रीन और पिस्ता कलर के पेपर का इस्तेमाल किया गया है।
– इस डेकोरेशन को करने के लिए सबसे पहले एक शीट लें और उस पर कटोरी रखकर अच्छी तरह से सर्कल शेप बना लें। अब इस शेप की कटिंग कर लें और हर रंग के पेपर से सर्कल शेप बना लें।
– अब एक कार्डबोर्ड को राउंड शेप में काट लें। आप मूर्ती के साइज के मुताबिक इस राउंड शेप की कटिंग कर सकते हैं।
-सजावट की शूरुआत करने के लिए सबसे पहले डार्क रंग के सर्कल को बाहरी लेयर से लगाना शुरू करें। फिर हल्के रंगों को अंदर कि तरफ लगाएं। अच्छी तरह से रंगीन पेपर से पूरे सर्कल को कवर कर दें।
– अब सर्कल को उल्टा रखें और अच्छी तरह से मोर पंख को भी चिपका दें। ध्यार रहे कि मोर पंख ऐसे लगाना है कि वह सामने से सीधा ही दिखे। अच्छी तरह से सब कुछ चिपकाने के बाद इसे हवा में सूखने के लिए रख दें।
कैसे सजाएं ये बैकड्रॉप
इस बैकड्रॉप को सजाने के लिए सबसे पहले दीवार पर सफेद रंग के दुपट्टे या फिर चादर को अच्छी तरह से लगा दें।
अब इस पर फेरी लाइट्स को अच्छी तरह से लंबाई में लगा दें। फिर दो अलग-अलग रंगों की नेट को इसके दोनों साइड पर लगा दें। फेरी लाइट्स के साथ आप दिए वाली या स्टार लाइट्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अब एक चौकी रखें और उसे नीले रंग से कवर कर दें। इसके ठीक पीछे बनाए हुए बैकड्रॉप को लगाएं। (अगर आप नीले रंग को चौकी पर नहीं लगाना चाहते हैं तो लाल या पीले रंग के वेलवेट के कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं।)
टिप- कार्डबोर्ड ना हो तो आप एक कार्टून का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे गोल या फिर चोकोर आकार में काटकर तैयार कर सकते हैं।
डेकोरेशन के आसपास कुछ रंगीन बड़ी कैंडल भी सजा सकते हैं। या फिर लाइट वाले दीए भी लगा सकते हैं। इससे सजावट और भी खास दिखने लगती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.