आपके पास भी पुरानी चूड़ियां तो रखी ही होंगी। उन्हें फेंकने की भूल ना करें, क्योंकि ये 5 सुंदर चीजें आप बनाकर तैयार कर सकती हैं। त्योहारों पर घर की सजावट के लिए ये काम आएंगी। आइए फटाफट देखते हैं कुछ क्रिएटिव आइडियाज –
सिर्फ 2 मिनट में बनाएं क्लचर रखने का स्टैंड
सुंदर सी मैक्रेमे वॉल हैंगिंग बनाएं
पुरानी चूड़ियों से आप ये मैक्रेमे वॉल हैंगिंग भी बना सकती हैं। त्योहारों पर इसमें कैंडल्स और दीए भी लगाए जा सकते हैं, बहुत ही सुंदर लुक आएगा। इसके लिए आपको अलग-अलग रंग की चूड़ियों को आपस में चिपकाकर बेस तैयार कर लेना है। अब मैक्रेमे धागे से नॉट करते हुए एक लकड़ी में बंध दें। नीचे की तरफ टैसल लगाकर डेकोरेट करें।
फ्लॉवर पॉट या पेन स्टैंड बनाएं
पुराने बैंगल्स की मदद से मिनटों में ही आप फ्लॉवर पॉट या पेन स्टैंड बना सकते हैं। इसके लिए आपको बस सेम साइज की चूड़ियों को आपस में चिपकाना है। चाहें तो बीच-बीच में बैंगल्स भी लगा सकती हैं, इससे और भी सुंदर लुक आता है। बस पेन स्टैंड या फ्लॉवर पॉट बनकर तैयार हो जाएगा। इसे डेकोरेट करने के लिए आप इसपर पेंट कर सकती हैं या फिर कागज पर बने फूल-पत्ते और स्टिकर लगा सकती हैं।
लाइटिंग वाला डेकोरेटिव पीस
दिवाली हो या कोई भी फेस्टिवल घर में लाइट्स काफी सुंदर लगती हैं। ऐसे मौकों के लिए आप बैंगल्स से ये खूबसूरत डेकोरेटिव पीस बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपनी रंग बिरंगी चूड़ियों को एक पुराने हैंगर में डाल लेना है। हैंगर पूरी तरह से कवर हो जाए तो इसमें लाइट्स या बल्ब लगा दें। जलने पर ये बहुत ही खूबसूरत लगेगा।
पुरानी चूड़ियों से फोटो फ्रेम बनाएं
पुरानी चूड़ियों को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़कर इस तरह की सुंदर फोटो फ्रेम भी आसानी से बनाई जा सकती हैं। हालांकि ये काम थोड़ा सावधानी के साथ करने की जरूरत है। इसके लिए पहले कार्डबोर्ड को फ्रेम के शेप में काट लें, फिर ग्लू की मदद से इसपर चूड़ियों के टुकड़े चिपका दें। काफी सुंदर फोटो फ्रेम बनकर तैयार होगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.