7-सीटर लिमो ग्रीन कमर्शियल फ्लीट कार कंपनी के लिए फाइनेंशियल ईयर 2027 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाले कार रही। इसकी कीमत लगभग 19 लाख रुपए है, जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। इसे VF6 और VF7 e-SUV के बाद तीसरे मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया था।
खास बात ये है कि 7-सीटर लिमो ग्रीन कमर्शियल फ्लीट कार कंपनी के लिए फाइनेंशियल ईयर 2027 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाले कार रही। इसकी कीमत लगभग 19 लाख रुपए है, जिसे कंपनी ने इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। इसे कंपनी के EV पोर्टफोलियो में VF6 और VF7 e-SUV के बाद तीसरे मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया था। विनफास्ट लिमो ग्रीन की 2,746 यूनिट बिकीं, जबकि कंपनी ने कुल बिक्री 6,001 यूनिट की रही। इस तरह इसके पास कंपनी का करीब 46% मार्केट शेयर रहा।
| विनफास्ट मॉडल की भारत में सेल्स Q1 2027 | ||||
|---|---|---|---|---|
| लिमो ग्रीन का मार्केट शेयर 46% रहा | ||||
| महीना | अप्रैल 2026 | मई 2026 | जून 2026 | टोटल |
| लिमो ग्रीन | 683 | 1,026 | 1,037 | 2,746 |
| VF7 | 537 | 673 | 493 | 1,703 |
| VF6 | 401 | 532 | 261 | 1,194 |
| MPV7 | 93 | 128 | 137 | 358 |
| विनफास्ट सेल्स | 1,714 | 2,359 | 1,928 | 6,001 |
विनफास्ट की Q1 2027 सेल्स की बात करें तो लिमो ग्रीन की अप्रैल 2026 में 683 यूनिट बिकीं। वहीं, मई 2026 में 1,026 यूनिट, जून 2026 में 1,037 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी कुल 2,746 यूनिट बिकीं। VF7 की अप्रैल 2026 में 537 यूनिट बिकीं। वहीं, मई 2026 में 673 यूनिट, जून 2026 में 493 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी कुल 1,703 यूनिट बिकीं। VF6 की अप्रैल 2026 में 401 यूनिट बिकीं। वहीं, मई 2026 में 532 यूनिट, जून 2026 में 261 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी कुल 1,194 यूनिट बिकीं। MPV7 की अप्रैल 2026 में 93 यूनिट बिकीं। वहीं, मई 2026 में 128 यूनिट, जून 2026 में 137 यूनिट बिकीं। इस तरह इसकी कुल 358 यूनिट बिकीं।
ग्राहकों की डिमांड हो रही पूरी
लिमो ग्रीन, भारत और विदेशों में इलेक्ट्रिक पैसेंजर गाड़ियों की डिमांड को पूरा कर रही है। इसे विनफास्ट के ग्रीन SM ग्लोबल ऑल-इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड के जरिए बेचा जा रहा है। विनफास्ट ने वियतनाम, लाओस, इंडोनेशिया और फिलीपींस के बाद भारत को अपना 5वां इंटरनेशनल मार्केट बनाया है। भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बॉडी, SIAM ने लिमो ग्रीन और हाल ही में लॉन्च हुई विनफास्ट MPV7 को अपनी UV3 कैटेगरी में रखा है। इस कैटेगरी में वे गाड़ियां आती हैं जिनकी लंबाई 4700mm से ज्यादा है।
लिमो ग्रीन के साथ विनफास्ट ने भारत के कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में एंट्री की। इसके साथ ही कंपनी उन मास-मार्केट कार बनाने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो गई जो फ्लीट-स्पेसिफिक मॉडल बेचती हैं। इनमें मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, टोयोटा और हुंडई जैसी कंपनियां शामिल हैं। ग्रीन लिमो की बिक्री सबसे पहले दिल्ली-NCR के मेन एरिया में शुरू हुई थी और अब इसे पुणे, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और चेन्नई में भी बेचा जा रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.