Namak Pare Recipe: हलवाई जैसे खस्ता और कुरकुरे नमक पारे बनाने के लिए मैदे में थोड़ा सा नमक, अजवाइन और पिघला हुआ घी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। इसे बेलकर पतले डायमंड शेप में काट लें। इसके बाद धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक पकाएं। बाजार जैसे परफेक्ट नमक पारे अब आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। बस अपनाएं यह सिंपल रेसिपी और हर बार पाएं एकदम क्रिस्पी स्वाद।
मैदा: 2 कप (लगभग 250 ग्राम)
अजवाइन: 1 छोटी चम्मच
नमक: स्वादानुसार (लगभग आधा छोटी चम्मच)
घी या तेल (मोयन के लिए): 3-4 बड़े चम्मच
तेल: तलने के लिए
पानी: आटा गूंथने के लिए
Image: ai
एक बर्तन में मैदा, नमक, अजवाइन को हथेली से थोड़ा क्रश करके डालें। इसमें घी का मोयन मिलाएं। घी को मैदे में दोनों हाथों से अच्छी तरह रगड़कर मिक्स करें। मैदे की मुट्ठी बंधने लगे, मोयन बिल्कुल सही है।
Image: ai
अब थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए पूरी से भी थोड़ा सख्त यानी टाइट आटा गूंथ लें। आटे को एक सूती कपड़े से ढककर 15- 20 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
Image: ai
सेट किए हुए आटे को छोटी लोइयों में बांट लें। एक लोई लें और उसे चपाती से थोड़ा मोटा बेल लें। अब चाकू या पिज्जा कटर की मदद से इसे डायमंड यानी काजू कतली के शेप में चौकोर आकार में काट लें।
Image: ai
कड़ाही में तेल गरम करें। ध्यान रखें कि तेल मध्यम गरम होना चाहिए। नमक पारे डालें और इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर तब तक तलें जब तक कि ये अच्छे से सुनहरे और क्रिस्पी न हो जाएं।
Image: ai
नमक पारे तलने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लें। पूरी तरह ठंडा होने के बाद इन्हें एक एयर-टाइट डिब्बे में भरकर रख लें। शाम की चाय के साथ इन खस्ता और कुरकुरे नमक पारों का आनंद लें।
Image: ai
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.