भारतीय रसोई में कई ऐसे मसाले हैं जिन्हें औषधि माना जाता है। इन्हीं में से एक है लौंग। लौंग अपने औषधि गुणों के लिए जानी जाती है। आमतौर पर लोग इसे बाजार से खरीदकर इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि आप चाहे तो इसे घर के गमले में भी आसानी से उगा सकते हैं। घर में गमले के अंदर लौंग का पौधा उगाना आसान हो सकता है। इसकी हरी-भरी पत्तियां और लौंग की हल्की-हल्की खुशबू आपके बगीचे की रंगत बदल देगी। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप घर पर लौंग कैसे उगा सकते हैं।
1. सही बीज या पौधे का चुनाव
लौंग उगाने के लिए रसोई में रखी सूखी लौंग काम नहीं आएगी। लौंग उगाने के लिए आपको इसके ताजे, नमी वाले फल की जरूरत होती है। सबसे आसान तरीका यह है कि आप किसी स्थानीय नर्सरी से लौंग का छोटा पौधा खरीद लें।
2. मिट्टी और गमले की तैयारी
लौंग के पौधे की जड़ों को फैलने के लिए स्टेस की जरूरत होती है। इसके लिए कम से कम 12 से 15 इंच गहरा और चौड़ा गमला लें, जिसमें नीचे जल निकासी का अच्छा छेद हो। इसके लिए 50% सामान्य बगीचे की मिट्टी, 30% वर्मीकंपोस्ट और 20% रेत मिलाएं। मिट्टी हल्की और जल निकासी वाली होनी चाहिए।
3. धूप और तापमान
लौंग का पौधा अत्यधिक ठंड या सीधी कड़ी धूप सहन नहीं कर पाता। इसे सेमी-शेडेड एरिया में रखें, जहां इसे दिन में 3–4 घंटे की धूप मिले। अगर तापमान 10°C से नीचे चला जाए, तो गमले को घर के अंदर या शेड में शिफ्ट कर लें।
4. पानी और नमी
लौंग का पौधा नमी वाली जगहों पर जल्दी ग्रो करते हैं, लेकिन गमले में पानी रुकना नहीं चाहिए। ऐसे में मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें। गर्मियों में पत्तियों पर पानी का छिड़काव करें ताकि पौधे के आसपास नमी बनी रहे।
5. खाद और देखभाल
पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए हर 30–45 दिनों में एक मुट्ठी वर्मीकंपोस्ट या नीम खली डालें। जब पौधा थोड़ा बड़ा हो जाए, तो ऊपर से सूखी या पीली पत्तियों की छंटाई करते रहें ताकि नई शाखाएं निकलें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.