गर्मियों में ठंडक और ताजगी के लिए खरबूजा सबसे पसंदीदा फलों में से एक माना जाता है। लेकिन कई बार बाहर से अच्छा दिखने वाला फल अंदर से फीका निकल जाता है। ऐसे में अगर आप बिना काटे ही मीठा खरबूजा पहचानने के आसान तरीके जान लें, तो हर बार सही फल चुन सकते हैं।
Image: freepik
खरबूजे को हल्के हाथ से दबाने पर अगर वह थोड़ा सा नरम महसूस हो, तो यह पका हुआ होता है। वहीं, बहुत ज्यादा सख्त या बहुत ज्यादा नरम फल लेने से बचना चाहिए।
Image: freepik
खरबूजे को हाथ में उठाकर उसका वजन जरूर जांचें। साइज के हिसाब से संतुलित और थोड़ा हल्का महसूस होने वाला फल आमतौर पर बेहतर और रसदार होता है।
Image: freepik
अच्छे खरबूजे का रंग हल्का पीला या भूरा होता है और उसकी सतह पर जालीदार पैटर्न दिखाई देता है। ज्यादा हरा या चिकना फल कच्चा हो सकता है।
Image: freepik
मीठा खरबूजा हल्की मीठी खुशबू देता है। खासतौर पर नीचे की तरफ से सूंघने पर अगर सुगंध आए, तो यह पके होने का संकेत होता है।
Image: freepik
खरबूजे के नीचे का हिस्सा थोड़ा गहरा दिखे, तो यह नेचुरली पका हुआ होता है। वहीं, एकदम एक जैसा चमकीला रंग केमिकल से पकने का संकेत हो सकता है।
Image: freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.