कई बार ऐसा होता है कि रात के समय दाल चावल या रोटी बच जाती है। चावल से तो अक्सर लोग का मसाला फ्राइड राइस बना लेते हैं। लेकिन बची हुई दाल को ज़्यादातर लोग फेंक देते हैं। हालांकि, अगली बार ऐसा करने से पहले जरा रुकिए! बची हुई दाल से आप बेहद स्वादिष्ट और टेस्टी पराठा बना सकते हैं। इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि घरवालों को पता भी नहीं चलेगा कि ये पराठे बची हुई दाल से बने हैं। खास बात यह है कि इसे बनाने में ज़्यादा समय भी नहीं लगता है और न ही बहुत ज़्यादा इंग्रीडिएंट्स की ज़रूरत होती है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं दाल से टेस्टी पराठे
दाल का पराठा बनाने के लिए सामग्री
- दाल का पराठा बनाने के लिए सामग्री: 1 कप बची हुई दाल, 2 कप गेहूं का आटा, आधा कप कटा हुआ प्याज़, 1 बारीक कटी हरी मिर्च, आधा कप सूखी मेथी की पत्तियां, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, आधा कप घी
- परोसने के लिए सामग्री: मक्खन, दही, अचार
दाल का पराठा बनाने की विधि
- पहला स्टेप: दाल का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक थाली में बारीक कटा प्यार, और मैच रखें और फिर उसमें दाल को डालें। अब गेंहू का आटा डालकर सभी सामग्री को आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। उसके बाद बिना पानी डाले आटे को अच्छी तरह गूंथ लें। अगर ज़रूरत हो तो थोड़ा और आटा मिला सकते हैं। जब आटा गूंथ जाए तब उसमें हल्का घी ग्रीस करें और सीट होने के लिए दस मिनट के लिए रख दें।
- दूसरा स्टेप: अब आटे की बराबर साइज़ की लोइयां बना ले और पराठे अच्छी तरह से बेलें। उसके बाद गैस ऑन कर उसपर पैन रखें। जब तवा हल्का गर्म हो जाए तब पराठा डालें और दोनों साइड से ब्राउन होएं होने तक पकाएं। उसके बाद घी डालें और और कुरकुरा होने तक सेकें। आपका दाल का पराठा बनकर तैयार है। अब इसे मक्खन, दही और अचार के साथ गरमा-गरम परोसें। इसके अलावा आप घर पर लौकी का स्वादिष्ट और क्रंची लच्छा पराठा बना सकते हैं
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.