अब खाने-पीने की हर चीज में मिलावट होने लगी है और इससे नमक भी अछूता नहीं रहा। बीते दिनों नकली नमक के पकड़े जाने की कई खबरें सामने आईं। नमक ऐसी चीज है, जिसके बिना हर स्वाद बेकार लगता है, तो चलिए आपको बताते हैं असली नमक की पहचान कैसे करें।
नकली नमक में क्या मिलाया जाता है?
सिर्फ 10-20 रुपये का मिलने वाला नमक भी अब मिलावटी आने लगा है। बीत कुछ महीनों में फूड सेफ्टी विभाग ने नकली नमक बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। नकली नमक में जिप्सम, औद्योगिक ग्रेड, यूरिया, डिटर्जेंट और चॉक पाउडर मिलाया जाता है। ये सभी चीजें केमिकल युक्त होती हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होती हैं। वैसे तो नमक खाने के कई फायदे होते हैं लेकिन नकली नमक से किडनी-लिवर डैमेज हो सकता है।
असली नमक की पहचान करने के 2 तरीके
- पानी वाला टेस्ट
एक गिलास पानी में 1 चम्मच नमक डाल दीजिए और कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। अगर पानी का रंग नॉर्मल ही रहता है, तो नमक सही है। अगर नमक डालने से पानी का कलर बदलकर सफेद दिख रहा है, तो उसमें मिलावट है। इस तरह से आप आसानी से नमक की जांच कर सकते हैं।
- आलू से करें जांच
1 आलू को आधा-आधा काट लीजिए और उसके बीच में नमक डाल दीजिए। करीब 2-4 मिनट छोड़ने के बाद नींबू का रस डाल दें, फिर 5 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। ऐसा करने के बाद अगर आलू का रंग बदलकर नीला हो जाता है, तो नमक नकली है। अगर आलू का रंग नहीं बदलता है, तो आपका नमक सही है। इस तरह से आप आलू के साथ भी नमक की शुद्धता जांच सकते हैं।
घर में पीस सकते हैं नमक-
नकली नमक खाने के बजाय आप बाजार से साबुत नमक लें और उसे अपने सामने मसाले वाली चक्की पर पिसवाएं। आप चाहे काला नमक खाएं या सफेद दोनों ही साबुत मिल जाएंगे।
नमक खाने से क्या फायदे होते हैं-
- शरीर में पानी का बैलेंस- सोडियम शरीर में फ्लूइड बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है।
- नसों और मांसपेशियों के लिए जरूरी- यह नर्व सिग्नल और मांसपेशियों के संकुचन को सामान्य बनाए रखता है।
- ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल- सही मात्रा में सोडियम सामान्य रक्तचाप बनाए रखने में मदद करता है, हालांकि अधिक नमक ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।
- इलेक्ट्रोलाइट करें बैलेंस- पसीना आने, उल्टी या दस्त के बाद शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.