होंडा भारत में अमेज प्लेटफॉर्म पर बेस्ड नई सब-कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी कर रहा है। 1.2L पेट्रोल इंजन, एडवांस फीचर्स और 9 से 17 लाख रुपये की संभावित कीमत के साथ यह 2027-2028 तक लॉन्च हो सकती है।
बढ़ेगी कंपनी की सेल
इस वक्त होंडा के पास इस सेगमेंट में कोई एसयूवी नहीं है। कंपनी की सबसे छोटी कार अमेज एक कॉम्पैक्ट सेडान है। ऐसे में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट में एंट्री होंडा के लिए सेल बढ़ाने का बड़ा मौका साबित हो सकती है। इस सेगमेंट की गाड़ियों को मिलने वाले GST बेनिफिट भी इसे कंपनी के लिए और आकर्षक बनाते हैं।
अमेज वाला प्लैटफॉर्म
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई होंडा कॉम्पैक्ट एसयूवी कंपनी के ग्लोबल स्मॉल कार प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। यह वही प्लैटफॉर्म है जिस पर अमेज भी बनी है। इसमें अमेज वाला 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन ऑफर किया जा सकता है। फीचर्स के मामले में भी यह एसयूवी अमेज से कई फीचर्स शेयर कर सकती है। इसमें कई नए और एडवांस फीचर्स भी ऐड कर सकती है ताकि यह अपने कॉम्पिटिटर्स को कड़ी टक्कर दे सके।
होंडा पहले भी WR-V के जरिए इस सेगमेंट में अपनी गाड़ियां सेल कर चुकी है और इसलिए कॉम्पैक्ट SUV बाजार कंपनी के लिए बिल्कुल नया नहीं है। इस बार होंडा पहले से ज्यादा मॉडर्न डिजाइन, बेहतर टेक्नोलॉजी और अपीलिंग फीचर्स के साथ वापसी करने की तैयारी कर रही है।
अगले साल शुरू हो सकती है टेस्टिंग
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें, तो इस नई एसयूवी की टेस्टिंग 2027 के दौरान शुरू होने की उम्मीद है। इसके बाद इसे 2027 के आखिर या 2028 की शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो इसकी ऑन-रोड कीमत मुंबई में लगभग 9 लाख रुपये से 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस प्राइस रेंज में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सॉन, हुंडई वेन्यू, किआ सॉनेट, महिंद्रा XUV 3XO, स्कोडा काइलैक और टोयोटा अर्बन क्रूजर टाइजर जैसी एसयूवी से होगा।
बताते चलें कि इस नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के अलावा होंजा ने 2030 तक भारत में 10 नई कारें लॉन्च करने का प्लान कर रही है। इनमें एक नई मिड-साइज SUV, जिसे फिलहाल Honda 0 Alpha के नाम से जाना जा रहा है, भी शामिल होगी। इसके अलावा कुछ इंपोर्टेड मॉडल भी भारतीय बाजार में लाए जाएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
