बरसात के मौसम में स्किन प्रॉब्लम्स बढ़ जाती हैं और खासतौर पर फेस पर मुंहासे निकलने लगते हैं। अगर आप भी मुंहासों से परेशान हो चुके हैं, तो स्किन केयर रूटीन में थोड़ा बदलाव करें।
क्यों हो जाते हैं मुंहासे?
पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल ज्यादा होने से त्वचा की ऑयल ग्रंथियां एक्टिव हो जाती हैं। इसके कारण स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और मुंहासे होने लगते हैं। खासकर मानसून सीजन में ज्यादा पसीना आने और उमस के कारण पोर्स बंद हो जाते हैं, जिससे एक्ने की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा गलत स्किन केयर रूटीन भी इसका कारण हो सकता है।
पुरुषों को करने चाहिए ये 3 काम
ज्यादातर पुरुष अपने स्किन केयर रूटीन पर ध्यान नहीं देते, कोई भी क्रीम या पाउडर लगा लिया या फिर फटाफट शेविंग कर ली। कई बार ऐसा करने से चेहरे पर गंदगी जमा रहती है और वही सब एक्ने का कारण बनती है। चलिए आपको बताते हैं स्किन से जुड़े 3 कौन से काम करने हैं?
- 1. सही फेस वॉश और फेस पैक
सुबह स्किन से सबसे ज्यादा ऑयल प्रोड्यूस होता है, ऐसे में आप सुबह स्किन फ्रेंडली फेस वॉश यूज करना न भूलें। चेहरे को साफ करने के बाद माइल्ड मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। स्किन ऑयली ज्यादा है, तो जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके अलावा फेस पैक भी हफ्ते में 1-2 बार लगा सकते हैं। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 चम्मच दही और 2 चम्मच गुलाबजल मिक्स करके लगाएं। इससे एक्ने की समस्या खत्म होगी और चेहरे का कालापन भी दूर होगा। अगर आपको मुल्तानी मिट्टी-दही से एलर्जी हो तो न लगाएं।
- 2. पिंपल्स को फोड़ने की गलती न करें
पिंपल्स के दानों को फोड़ने की गलती न करें। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप इसे फोड़ देंगे तो एक्ने और बढ़ेगा। मुंहासे अपने आप 2-3 दिन में सही हो जाते हैं, अगर सही नहीं होते हैं तो स्किन डॉक्टर को दिखाएं। फोड़ने पर उस जगह पर इंफेक्शन हो सकता है और दर्द भी होगा।
- 3. शेविंग सही से करें
पिंपल्स होने पर कई पुरुष शेविंग करना बंद कर देते हैं या फिर उसे ही जिम्मेदार मानते हैं। शेविंग करना न छोड़ें लेकिन हाइजीन को अपनाएं। शेविंग मशीन को साफ करें और ब्लेड ज्यादा पुराना यूज न करें। रेजर लगने वाली जगह पर इंफेक्शन होने से भी पिंपल्स की समस्या हो सकती है।
अच्छी त्वचा के लिए और क्या करें
अच्छी और चमकदार त्वचा चाहते हैं, तो दिन भर में करीब 2-3 लीटर पानी पिएं और खाने में हेल्दी चीजों को शामिल करें। फल-सब्जियों को खाने से शरीर के साथ त्वचा भी स्वस्थ रहती है। शराब-सिगरेट से दूर रहें, इनसे भी स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.