क्या है प्राइस बैंड (Dhoot Transmission Price band)
धूत ट्रांसमिशन आईपीओ का प्राइस बैंड 829 रुपये से 871 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने 17 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को कम से कम 14807 रुपये का दांव लगाना होगा। आईपीओ का साइज 3066.89 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 1400 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, ऑफर फार सेल के जरिए मौजूदा निवेशक 1.9 करोड़ शेयर बेच रहे हैं। बेन कैपिटल की तरफ से भी शेयरों की बिक्री की जा रही है। इस प्राइवेट इक्विटी फर्म की कंपनी में 55 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
किसके लिए कितना हिस्सा
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए कम से कम 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।
ग्रे मार्केट में कंपनी का प्रदर्शन शानदार (Dhoot Transmission GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 146 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कल भी ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 146 रुपये के प्रीमियम पर था। बता दें, कंपनी की बीएसई और एनएसई में लिस्टिंग 17 अगस्त को होगी।
क्या करती है कंपनी
इस कंपनी की शुरुआत 1999 में हुई थी। धूत ट्रांसमिशन वायरिंग हारनेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसेर्स, ऑटोमोटिव स्विच, कोर्ड्स, केबल्स और इलेक्ट्रिक ह्वीकल्स के लिए कंपोनेंट्स बनाती है। कंपनी के पास इंडिया, यूके, स्लोवाकिया, थाईलैंड, जापान और साउथकोरिया में मैन्युफैक्चरिंग सेंटर है। कंपनी के ग्राहकों में बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर, होन्डा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया और रॉयल इनफील्ड शामिल है।
एक्सिस कैपिटल, जेपरिज, कोटक महिंद्रा कैपिटल, नोमुरा, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और 360 ONE WAM को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया है।
आईपीओ के पैसों का क्या करेगी कंपनी
आईपीओ से जुटाए पैसों में 493.99 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी मौजूदा कर्ज चुकाने के लिए करेगी। 272.59 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी सब्सिडियरी में निवेश के लिए करेगी। 150 करोड़ रुपये का प्रयोग कंपनी होसुर तमिलनाडु के प्लांट में करेगी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.