(फिलेम दीपक सिंह)
नागोया, 19 सितंबर मानुष शाह और मानव ठक्कर की विश्व में तीसरे नंबर की पुरुष युगल जोड़ी के नेतृत्व में आत्मविश्वास से भरी भारतीय टेबल टेनिस टीम रविवार को यहां एशियाई खेलों में अपना अभियान शुरू करेगी और उसका लक्ष्य कम से कम एक पदक जीतना है। भारतीय पुरुष टीम ग्रुप एफ के अपने पहले मैच में इंडोनेशिया का सामना करेगी और रविवार को अपने दूसरे मैच में ईरान के खिलाफ खेलेगी। महिला टीम को भी ग्रुप एफ में रखा गया है और वह इंडोनेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
दिन के दूसरे मैच में उसका सामना सिंगापुर से होगा। पिछले एशियाई खेलों में भारत ने महिला युगल जोड़ी सुतीर्थ मुखर्जी और आयिका मुखर्जी के दम पर कांस्य पदक जीता था। मानुष-मानव की जोड़ी वर्तमान में विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है और दोनों ही बेहतरीन फॉर्म में हैं।
इसलिए भारत को उनसे पदक की उम्मीद है। मानुष और दीया चिताले की मिश्रित युगल जोड़ी भी शानदार फॉर्म में है। सिंड्रेला दास ने लगातार अच्छा प्रदर्शन करके एशियाई खेलों के लिए सीनियर टीम में जगह बनाई है।
वर्तमान में आईटीटीएफ महिला एकल रैंकिंग में 99वें स्थान पर काबिज 17 वर्षीय सिंड्रेला ने घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन किया। भारत की 10 सदस्यीय टीम (पांच पुरुष और पांच महिला) के अन्य सदस्यों में जी साथियान, श्रीजा अकुला, वाई डी घोरपड़े, सुतीर्थ, पायस जैन और हरमीत देसाई शामिल हैं। सथियान टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं, और उन्होंने 2018 एशियाई खेलों के पुरुष टीम स्पर्धा में कांस्य पदक और राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीते हैं।
टेबल टेनिस टीम 16 सितंबर को यहां पहुंची और खिलाड़ी यहां की परिस्थितियों, विशेष रूप से एशियाई खेलों में इस्तेमाल होने वाली टेबल और गेंदों के अभ्यस्त हो गए हैं। मानव ने कहा, ‘‘मैं तीसरी बार एशियाई खेलों में भाग ले रहा हूं और तैयारियां बहुत अच्छी चल रही हैं। पूरी टीम पिछले एक महीने से बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है।
उम्मीद है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और पदक जीतने में सफल रहेंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.