Ayurvedic Multivitamin: बॉडी के सही तरह से फंक्शन करने और ग्रोथ के लिए कई तरह के विटामिन्स की जरूरत होती है. ऐसे में डिफेशिएंसी होने पर ये आयुर्वेदिक मल्टीविटामिन बहुत कारगर साबित होता है.
आयुर्वेद के अनुसार चक्रमुनि में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इसे खास बनाते हैं. इसका वैज्ञानिक नाम सौरोपस एंड्रोजिनस है. इस पौधे को घर के गमले में भी आसानी से उगाया जा सकता है और इसे किचन गार्डन का हिस्सा बनाया जा सकता है. इसकी पत्तियां स्वाद में हल्की मीठी होती हैं और तासीर में गर्म मानी जाती हैं. यह शरीर में वात और कफ को संतुलित करने में भी मदद करती हैं.
विटामिन्स का भंडार
चक्रमुनि की पत्तियां विटामिन A, B, C और D का अच्छा स्रोत मानी जाती हैं. इसके सेवन से शरीर में खून की कमी दूर करने में भी मदद मिलती है. इसके अलावा यह आंखों की रोशनी बढ़ाने, मूत्र संक्रमण से बचाव करने और पाचन को बेहतर बनाने में भी सहायक माना जाता है.
हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद
इस पौधे की खास बात यह है कि इसकी पत्तियों का सेवन लगभग हर उम्र के लोग कर सकते हैं. कई बार डॉक्टर भी गर्भवती महिलाओं को खून की कमी होने पर इसे खाने की सलाह देते हैं. चक्रमुनि की पत्तियां पाचन शक्ति को मजबूत बनाने में मदद करती हैं और वजन को नियंत्रित रखने में भी सहायक होती हैं. इनमें वसा और कैलोरी कम होती है और ये शरीर में पाचन से जुड़े एंजाइम बनने की प्रक्रिया को तेज करती हैं. इससे शरीर को बेहतर पोषण मिलता है और जल्दी भूख भी नहीं लगती.
सेवन का तरीका
चक्रमुनि की पत्तियों को सीधे भी खाया जा सकता है. इसके अलावा इन्हें रोजमर्रा के खाने में भी शामिल किया जा सकता है. जैसे दाल के तड़के में, चटनी में, रोटी या सांभर में इसकी पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है. हालांकि अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.
About the Author

शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.