भारतीय स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने कहा है कि कुलदीप यादव पूरी तरह फिट हैं। उन्होंने गेंदबाजी नहीं करने की वजह भी बताई है। कुलदीप ने मैच में 18 ओवर डाले।
कुलदीप यादव ने क्यों नहीं की गेंदबाजी?
बहुतुले ने कहा, ”कुलदीप ने मैच में 18 ओवर और मैच से पहले करीब दो तीन ओवर गेंदबाजी की। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। इसके बाद वह थोड़ा ब्रेक लेकर यह समझना चाहते थे कि उनका शरीर कैसा महसूस कर रहा है। ” अन्य स्पिनरों रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और सारांश जैन को ज्यादा गेंदबाजी का मौका दिया गया। भारत ने इस अभ्यास मैच के जरिए श्रीलंका के खिलाफ गॉल में होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी तैयारियों को परखा।
बहुतुले ने कहा, ”मानव और जडेजा ने करीब 14-15 ओवर गेंदबाजी की। उन्हें पिच को समझने का अच्छा मौका मिला। यह उनके लिए काफी अच्छी तैयारी रही। ” शुरुआत में पिच से स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिली, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ गेंद ज्यादा घूमने लगी। इससे भारतीय स्पिनरों को काफी फायदा हुआ। बहुतुले ने कहा, ”पहले दिन पिच थोड़ी सपाट थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, गेंद ज्यादा घूमने लगी। स्पिनरों के लिए यह अच्छा अभ्यास रहा। ‘’
भारत ने स्थानीय परिस्थितियों को समझने के लिए इस अभ्यास मैच में मजबूत टीम उतारी थी। बहुतुले के मुताबिक खिलाड़ियों ने इस मौके का अच्छा फायदा उठाया। उन्होंने कहा, ”ज्यादातर खिलाड़ी यहां आ चुके हैं, अनुभवी खिलाड़ी हैं जैसे जड्डू यहां पहले भी खेल चुके हैं। लेकिन मानव और सारांश जैन जैसे नए खिलाड़ियों को बस यह समझना होगा कि सही लाइन और लेंथ क्या होगी। और क्षेत्ररक्षण कैसे सजाना है जो बहुत जरूरी है। ”
सरफराज को मिला मौका
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चोटिल बी साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है। सुदर्शन फिलहाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में हैं और दाहिने अंगूठे में लगी चोट से उबर रहे हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.