भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का आगाज होने से पहले कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन तीन दिवसीय वॉर्मअप मुकाबला खेला जिसमें 6 विकेट से जीत हासिल करने में कामयाब रही। तीसरे दिन के खेल की शुरुआत होने के साथ टीम इंडिया जब दूसरी पारी में गेंदबाजी करने उतरी तो एक भी ओवर स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने नहीं फेंका जिन्होंने पहली पारी में 18 ओवर्स की गेंदबाजी करते हुए 76 रन देने के साथ 2 विकेट हासिल किए थे। कुलदीप के बॉलिंग नहीं करने से उनकी फिटनेस को लेकर भी सवाल उठ रहे थे, जिसको लेकर वॉर्मअप मुकाबला खत्म होने के बाद स्पिन गेंदबाज कोच साईराज बहुतुले ने अपने बयान से साफ कर दिया कि कुलदीप की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है। हमने उनको आराम देने का फैसला सिर्फ सावधानी के तौर पर लिया था।
कुलदीप ब्रेक लेकर समझना चाहते थे कि उनका शरीर कैसा महसूस कर रहा
टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाजी साईराज बहुतुले ने कुलदीप यादव के तीसरे दिन एक भी ओवर बॉलिंग नहीं करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने मैच में 18 ओवर और मैच से पहले करीब दो-तीन ओवर्स गेंदबाजी की थी। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। इसके बाद वह थोड़ा ब्रेक लेकर यह समझना चाहते थे कि उनका शरीर कैसा महसूस कर रहा है। कुलदीप कलाई के स्पिनर हैं। टीम में कलाई के स्पिनर का होना हमेशा फायदेमंद होता है क्योंकि इससे गेंदबाजी में विविधता आती है। वहीं बहुतुले ने अन्य स्पिनरों रवींद्र जडेजा, मानव सुथार और सारांश जैन को ज्यादा गेंदबाजी दिए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि ज्यादातर खिलाड़ी यहां आ चुके हैं जिसमें रवींद्र जडेजा यहां पहले भी खेल चुके हैं। लेकिन मानव और सारांश जैन जैसे नए खिलाड़ियों यहां पर बस यह समझना होगा कि सही लाइन और लेंथ क्या होगी और फील्डिंग कैसे लगानी है जो बहुत जरूरी है।
गाले पहुंचने के बाद पिच देखकर प्लेइंग 11 को लेकर होगा फैसला
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 15 अगस्त से गाले के स्टेडियम में खेलना है, जिसमें प्लेइंग 11 को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में साईराज बहुतुले ने कहा कि गाले पहुंचने के बाद वहां कि पिच को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा। वॉर्मअप मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर नंबर-3 की पोजीशन को लेकर अपनी दावेदारी पेश की है जिसको लेकर बहुतुले ने कहा कि उन्होंने खुद को साबित किया है लेकिन अब फैसला पहले टेस्ट की पिच को लेकर लिया जाएगा। वहीं टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि कप्तान शुभमन गिल अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं जिसमें उन्होंने वॉर्मअप मैच के आखिरी दिन बल्लेबाजी भी की।
ये भी पढ़ें
साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट प्लेयर का BCCI ने किया ऐलान, स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.