Moong Sprouts Health Benefits: मूंग दाल स्प्राउट्स एक बेहतरीन नाश्ता है. यह पोषण से भरपूर होता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में असरदार माना जाता है. यह पाचन सुधारने, वजन कंट्रोल करने, हार्ट हेल्दी रखने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है. मूंग दाल स्प्राउट्स का नियमित सेवन करना लाभकारी हो सकता है.
मूंग दाल स्प्राउट्स का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है.
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अंकुरण की प्रक्रिया के दौरान मूंग दाल में पोषक तत्वों की उपलब्धता बढ़ जाती है. इसमें प्रोटीन, विटामिन C, विटामिन A, आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा सक्रिय रूप में मिलती है. खास बात यह है कि सामान्य दाल की तुलना में स्प्राउट्स अधिक आसानी से पच जाते हैं और शरीर इन्हें बेहतर तरीके से अवशोषित कर पाता है. यही कारण है कि इसे बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है. नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और संक्रमण से लड़ने की ताकत बढ़ती है. मूंग दाल का सेवन करने से शरीर को भरपूर एनर्जी भी मिलती है.
पाचन तंत्र के लिए मूंग स्प्राउट्स सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मौजूद घुलनशील और अघुलनशील फाइबर आंतों की सफाई में मदद करते हैं और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर रखते हैं. आयुर्वेद के अनुसार स्वस्थ पाचन ही अच्छे स्वास्थ्य की नींव है. जब पेट साफ रहता है, तो त्वचा भी निखरी और स्वस्थ दिखती है. बेहतर पाचन के कारण शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे चेहरे पर प्राकृतिक ग्लो आता है और मुंहासों की समस्या कम हो सकती है.
वजन कंट्रोल करने वालों के लिए भी मूंग दाल के स्प्राउट्स बेस्ट ऑप्शन है. इसमें कैलोरी कम और पोषण अधिक होता है. प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे ओवरईटिंग से बचाव होता है. इसके साथ ही प्रोटीन मांसपेशियों के विकास और मरम्मत में मदद करता है, जिससे शरीर टोंड और ऊर्जावान बना रहता है. नियमित व्यायाम के साथ इसका सेवन फिटनेस को और बेहतर बना सकता है. दिल की सेहत के लिए भी मूंग स्प्राउट्स फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक हो सकते हैं.
हड्डियों और दांतों की मजबूती के लिए भी मूंग स्प्राउट्स फायदेमंद है. इनमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और अन्य मिनर्स पाए जाते हैं, जो हड्डियों को हेल्दी रखने में मददगार हैं. इसके अलावा मूंग दाल स्प्राउट्स में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की अच्छी मात्रा शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करती है. मूंग स्प्राउट्स का सेवन करना भी बेहद आसान है. इसे सलाद में मिलाकर, हल्का भूनकर, सूप में डालकर या चाट के रूप में खाया जा सकता है. संतुलित आहार में इसे शामिल करना एक सरल लेकिन प्रभावी कदम हो सकता है, जो संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
About the Author

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.