Harbhajan Singh on Saransh Jain: हरभनज सिंह ने सारांश जैन की तारीफ की है। उन्होंने बताया कि इस अनुभवी ऑफ स्पिनर को क्या चीज अलग बनाती है। सारांश को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है।
ये है सारांश जैन की सबसे बड़ी खूबी
हरभजन ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ”वह बहुत ही विनम्र इंसान है और उसे अच्छी तरह पता है कि क्या करना है। मैं उसे बहुत शुभकामनाएं देता हूं क्योंकि यह उसके परिवार और उन सभी लोगों के लिए एक खास पल है जिन्होंने उसका सपोर्ट किया।” हरभजन के अनुसार, सारांश की सबसे बड़ी खूबी लगातार विकेट लेने वाली सोच है। उनका मानना है कि यही माइंडसेट सारांश को अलग बनाता है क्योंकि ज्यादातर गेंदबाज मुख्य रूप से रन रोकने और ओवर पूरे करने पर ध्यान देते हैं जबकि ऑफ स्पिनर हमेशा बल्लेबाज को आउट करने की कोशिश में जुटा रहता है।
‘आज कई गेंदबाजों में वैसी भूख नहीं’
पूर्व स्पिनर ने कहा, ”बतौर बॉलर आपको यह तय करना चाहिए कि बल्लेबाज कैसे खेलेगा, न कि बैटर को अपने हिसाब से खेलने दें। जब आप बैटर को अपने फील्डर्स की तरफ शॉट खेलने पर मजबूर करते हैं तो आपको पता होता है कि खेल आपके कंट्रोल में है। आज मुझे सबसे बड़ा फर्क यह दिखता है कि कई गेंदबाजों में विकेट लेने की वैसी भूख नहीं है। लेकिन सारांश में वह काबिलियत है। उनका बॉलिंग एक्शन बहुत अच्छा है और वह चीजों को सिंपल रखता है। वह बहुत ज्यादा फैंसी वेरिएशन आजमाने की कोशिश नहीं करता। उनके पास काफी अनुभव है, सीम पोजिशन बहुत अच्छी है और जबर्दस्त कंट्रोल है। ये खूबियां बहुत बड़ा फर्क पैदा करती हैं।”
सारांश जैन के पिता रणजी खेल चुके
भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचने का सारांश का सफर किसी क्रिकेट अकादमी से नहीं, बल्कि इंदौर में उनके घर की छत से शुरू हुआ था। सारांश के पिता सुबोध जैन भी मध्यप्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेल चुके हैं। जब सारांश छोटे थे, तब सुबोध जैन उन्हें घर की छत पर घंटों अभ्यास कराते थे। सुबोध जैन ने कहा कि इन दिनों अक्सर देखा जा रहा है कि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ी भारतीय टीम में चुने जाते हैं, लेकिन उनके बेटे ने मुख्य रूप से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपना लोहा मनवाकर टीम इंडिया में जगह बनाई है।
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड: शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सारांश जैन।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.