ऑर्डर बुक में इजाफा, कंपनी की मजबूत स्थिति
इस नए ऑर्डर के साथ आइनॉक्स विंड की ऑर्डर बुक बढ़कर 4.7 गीगावॉट हो गई है। इसमें कई प्रकार के ग्राहक शामिल हैं, जिनमें कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कस्टमर, सरकारी कंपनियां और स्वतंत्र बिजली उत्पादक शामिल हैं। यह ऑर्डर आइनॉक्स विंड को भारत की अग्रणी इंटीग्रेटेड विंड एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइडर के रूप में और मजबूत करता है।
कंपनी को बड़े पैमाने पर टर्नकी पवन परियोजनाओं को अंजाम देने का लंबा अनुभव है, जो इसके लिए फायदेमंद है। साथ ही, यह ऑर्डर कंपनी की बढ़ती ऑर्डर बुक में इजाफा करता है, जिससे भविष्य में काम करने की स्पष्ट संभावना बनती है, खासकर जब भारत रिन्युअल एनर्जी क्षमता बढ़ाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सीईओ संजीव अग्रवाल क्या कहते हैं
आइनॉक्स विंड के सीईओ संजीव अग्रवाल ने कहा कि उनके मजबूत और विविध ऑर्डर पाइपलाइन से कंपनी को विकास की स्पष्ट संभावना मिलती है। वे एनएलसी इंडिया के साथ मिलकर काम करने और इस प्रोजेक्ट को निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए उत्सुक हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि जैसे-जैसे भारत रिन्यूअल एनर्जी की ओर बढ़ रहा है, ग्राहक तेजी से अनुभवी और भरोसेमंद विंड ओईएम कंपनियों को चुन रहे हैं, जो प्रोजेक्ट को अवधारणा से लेकर पूरा होने तक कुशलता से अंजाम दे सकें। उन्होंने कहा कि कंपनी परिचालन उत्कृष्टता और समय पर परियोजना निष्पादन के जरिए देश के क्लीन एनर्जी टार्गेट को सपोर्ट करने और अपने स्टेकहोल्डर्स को लॉन्ग टर्म वैल्यू प्रदान करने पर केंद्रित है।
जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे
आइनॉक्स विंड ने वित्त वर्ष 2026 की जनवरी-मार्च तिमाही में 105.68 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी तिमाही के 190 करोड़ रुपये के मुकाबले 45 प्रतिशत कम है। वहीं, कंपनी की परिचालन से आय पिछले साल की इसी अवधि के 1,275 करोड़ रुपये से घटकर 1,244 करोड़ रुपये हो गई, जो 2 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। कुल आय मामूली रूप से घटकर 1,306 करोड़ रुपये रही, जबकि कुल खर्च पिछले साल के मुकाबले 5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 1,162 करोड़ रुपये हो गए।
शेयर का प्रदर्शन
आइनॉक्स विंड के शेयरों ने साल 2026 में अब तक लगभग 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। पिछले एक साल में यह शेयर 50 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है। हालांकि, पांच साल की अवधि में देखें तो इस शेयर ने निवेशकों को लगभग 120 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.