Gyaneshwari Yadav Silver Medal: भारत की वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। उन्होंने महिला के 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में मेडल जीता।
भारत की युवा वेटलिफ्टर ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में कमाल कर दिया है। उन्होंने सोमवार को 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। 23 वर्षीय ज्ञानेश्वरी का स्नैच में पहला अटेम्प्ट 82 किग्रा का था। उन्होंने दूसरे प्रयास में 82 किग्रा उठाया। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी का तीसरा अटेम्प्ट 88 किग्रा का रहा। वहीं, भारतीय एथलीट का क्लीन एंड जर्क में पहला अटेम्प्ट 103 किग्रा का था। उनका दूसरा प्रयास में 107 किग्रा रहा। ज्ञानेश्वरी ने तीसरी बार में 111 किग्रा उठाया। यह उनका क्लीन एंड जर्क में पर्सनल बेस्ट है। नाइजीरिया की ओनोमे दीदीह ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। दीदीह ने ने 110 किग्रा क्लीन एंड जर्क के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स का रिकॉर्ड तोड़ा।
यह भारत का मौजूदा कॉमनवेल्थ गेम्स में पांचवां मेडल है। भारत ने अब तक सभी मेडल वेटलिफ्टिंग में जीते हैं। मीराबाई चानू ने गोल्ड, ऋषिकांत सिंह और राजा मुथुपांडी ने सिल्वर और झंडू कुमार ने ब्रॉन्ज हासिल किया। झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग के हेवीवेट वर्ग में ब्रॉन्ज जीतकर भारत का मेडल का खाता खोला था। भारत पदक तालिका में फिलहाल आठवें स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 14 गोल्ड, आठ सिल्वर और 11 ब्रॉन्ज सहित कुल 40 मेडल के साथ टॉप पर काबिज है।
खबर अपडेट हो रही…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.