- कॉपी लिंक
गूगल अपने नए जनरेशन के स्मार्टफोन्स ‘पिक्सल 11’ सीरीज को 12 अगस्त 2026 को लॉन्च करेगा। लेकिन इस बार पिक्सल 11 खरीदने के लिए ग्राहकों को ज्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं।
कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमतों और सप्लाई चेन की दिक्कतों की वजह से गूगल ने पिक्सल 11 सीरीज समेत पिक्सल इकोसिस्टम के प्रोडक्ट्स के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।
गूगल वीपी बोले- रैम संकट से बढ़ी लागत
गूगल के डिवाइस और सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट शकील बरकत ने पिक्सल फोन्स के दामों में बढ़ोतरी की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि हार्डवेयर बिजनेस पर रैम मेमोरी क्राइसिस का असर पड़ा है। रैम की कीमतों में इस तरह का उछाल पहले कभी नहीं देखा गया। पूरी इंडस्ट्री इससे जूझ रही है।
1 GB रैम की कीमत 4 गुना बढ़ी
गूगल के मुताबिक, सप्लायर्स की तरफ से कंपोनेंट्स की लागत कई गुना बढ़ चुकी है। साल 2025 में 1 GB रैम की कीमत लगभग 2.80 डॉलर यानी करीब ₹235 थी। अब वही रैम 12 डॉलर यानी करीब ₹1,000 में मिल रही है। यानी रैम की लागत 4 गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है।
शकील बरकत ने बताया कि गूगल ने लंबे समय तक बढ़ती लागत का बोझ खुद उठाकर यूजर्स को सप्लाई चेन की दिक्कतों से बचाकर रखा। लेकिन अब बढ़ते खर्चों को झेलना संभव नहीं रह गया है।
पिक्सल 11 प्रो में 16GB की जगह 12GB रैम संभव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बढ़ती लागत को कंट्रोल करने के लिए गूगल कुछ कड़े बदलाव कर सकता है:
- रैम में कटौती: 11 प्रो मॉडल 16GB RAM के बजाय 12GB RAM के साथ लॉन्च हो सकता है।
- दाम बढ़ोतरी: पिक्सल 11 प्रो मॉडल 100 डॉलर यानी करीब ₹8,300 तक महंगा हो सकता है।
- अन्य मॉडल्स: पिक्सल 11 प्रो एक्सएल और पिक्सल 11 प्रो फोल्ड भी महेंगे हो सकते हैं।
पिक्सल वॉच और पुराने पिक्सल फोन भी महंगे होंगे
यह बढ़ोतरी सिर्फ आने वाली पिक्सल 11 सीरीज तक ही सीमित नहीं रहेगी। गूगल का कहना है कि पूरे ‘पिक्सल परिवार’ में यह प्राइस एडजस्टमेंट होगा। इसमें पिक्सल वॉच भी शामिल है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
