गाजियाबाद के रियल एस्टेट मार्केट में निवेश को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. ब्लैकस्टोन समर्थित एएसके एसेट एंड वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप की रियल एस्टेट शाखा ASK Property Fund ने शहर के दो आवासीय परियोजनाओं के लिए 300 करोड़ का निवेश करने का फैसला किया है. यह पैसा वसुंधरा और इंदिरापुरम में बनाए जा रहे प्रोजेक्ट्स में लगाया जाएगा.
फंड के मुताबिक, दोनों इलाके गाजियाबाद के तेजी से बढ़ते रिहायशी इलाकों में शामिल हो रहे हैं. दिल्ली-NCR, नोएडा और गाजियाबाद के बड़े रोजगार वाले इलाकों से अच्छी कनेक्टिविटी और आसपास के बेहतर सुविधाओं की वजह से इन इलाकों में घर खरीदारों की दिलचस्पी काफी तेजी से आगे बढ़ रही है.
वसुंधरा और इंदिरापुरम के प्रोजेक्ट में कितना होगा निवेश?
एएसके प्रॉपर्टी फंड गाजियाबाद के वसुंधरा में बीआरवी ग्रुप के करीब 4.7 एकड़ में बनाने वाले आवासीय प्रोजेक्ट में निवेश होगा. हालांकि, वसुंधरा पहले से ही एक विकसित रिहायशी इलाके के तौर पर जाना जाता है और यह प्रोजेक्ट गाजियाबाद के डेवलपर बीआरवी ग्रुप से जुड़ा हुआ है.
UPI और e₹ में क्या फर्क है? RBI ने आसान भाषा में समझा दिया
इसके अलावा इंदिरापुरम में करीब 1.5 एकड़ में बनने वाले एक प्रोजेक्ट में भी निवेश करने का फैसला किया गया है. ऐसे में इंदिरापुरम का यह प्रोजेक्ट एनसीआर के केडब्ल्यू ग्रुप से जुड़ा है. ऐसे में दोनों प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 300 करोड़ रुपये निवेश करने की बात की गई है.
गाजियाबाद में रियल एस्टेट को क्यों मिल रहा बूस्ट?
- घर खरीदने वालों की मांग में बढ़ोतरी.
- दिल्ली-NCR के बड़े रोजगारवाले इलाकों के नजदीक होने का फायदा मिल रहा है.
- सड़क, मेट्रो और रैपिड रेल कनेक्टिविटी में बेहतर सुधार हो रही है.
- अलग-अलग बजट में घर खरीदने का ऑप्शन का उपलब्ध होना.
ASK Property Fund ने अब तक कितना पैसा जुटाया?
एएसके प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स के जरिए चलने ASK Property Fund रियल एस्टेट केंद्रित फंड का प्रबंधन करता है. कंपनी के मुताबिक, एएसके प्रॉपर्टी इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स ने 2009 से अब तक करीब 10,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं. वहीं, 31 जुलाई 2026 तक ब्लैकस्टोन समर्थित एएसके एसेट एंड वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप ने 85,000 करोड़ रुपये से ज्यादा संपत्ति का मैनेजमेंट कर रहा था.
भुजिया खाते हैं? उसका सच उड़ा देगा होश, FSSAI ने मारा छापा
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.