- Hindi News
- Business
- Sugar Prices Drop: Retail & Wholesale Rates Decline In India | Latest News
- कॉपी लिंक
देश में चीनी की रिटेल कीमतें एक हफ्ते में 2.51 रुपए गिरकर 62.57 रुपए किलो पर आ गई हैं, जो 27 अगस्त को ₹65.08 प्रति किलो थी। खाद्य मंत्रालय के मुताबिक, इसकी औसत रिटेल कीमत में 3.85% की गिरावट हुई है।
केंद्र सरकार के 10 लाख टन चीनी आयात करने की अनुमति देने और डीलरों के लिए स्टॉक होल्ड करने के नियमों को सख्त करने के बाद कीमतें गिरी हैं। हालांकि, मौजूदा रिटेल कीमतें अब भी पिछले महीने के ₹49.33 किलो के स्तर से 27% ज्यादा हैं।

चीनी की थोक कीमत भी गिरकर ₹57.62 किलो पर आई
रिटेल बाजार के साथ चीनी की थोक कीमतों में भी कमी आई है। मंत्रालय के मुताबिक, 2 सितंबर को चीनी की औसत थोक कीमत घटकर 57.62 रुपए किलो पर आ गई, जो एक सप्ताह पहले तक 60.39 रुपए किलो थी।
चीनी की कीमतें कंट्रोल करने के लिए 2 बड़े फैसले
बाजार में सप्लाई बढ़ाने के लिए सरकार ने हाल ही में 10 लाख टन चीनी आयात करने की मंजूरी दी है। इसके अलावा, बड़े डीलरों और बल्क कंज्यूमर्स जैसे- मिठाई और बेकरी उद्योग के लिए स्टॉक होल्ड करने के नियमों को सख्त किया गया है, ताकि कोई जमाखोरी न कर सके।

——————-
ये खबर भी पढ़ें…
हैदराबादी स्टार्टअप ने बनाया भारत का सबसे तेज इंटरसेप्टर ड्रोन: 498Kmph की स्पीड हासिल की, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

हैदराबाद के स्टार्टअप अपोलियन डायनेमिक्स ने भारत का सबसे तेज इंटरसेप्टर ड्रोन आहूति Mk-II बनाया है। इसकी स्पीड 498 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसे ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ ने भी दर्ज किया है।
अपोलियन डायनेमिक्स के फाउंडर जयंत खत्री ने X पर पोस्ट कर बताया कि इस ड्रोन ने अपने ही प्रोटोटाइप मॉडल की 325 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
