गैस लाइटर की चिंगारी कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही कमजोर पड़ने लगती है। ऐसे में हर बार आपको लाइटर बदलने की जरूरत नहीं है। इन टिप्स की मदद से आप इसे अपने आप ठीक कर सकते हैं। तो चलिए फटाफट से जान लेते हैं-
खराब लाइटर को कैसे ठीक करें? ये टिप्स आएंगी काम
स्पार्क पिन पर जमा गंदगी साफ करें
कई बार लाइटर खराब नहीं होता, बल्कि गंदगी और धूल-मिट्टी जमने की वजह से उसकी चिंगारी कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में आपको एक बार स्पार्क पिन (जहां से चिंगारी निकलती है) को एक बार क्लीन कर के जरूर चेक करना चाहिए। आप किसी कपड़े, ईयरबड या पतले ब्रश की मदद से ये अंदर का हिस्सा साफ कर सकते हैं। ध्यान रहे पेचकस या कैंची जैसी धातु की नुकीली चीज से लाइटर साफ ना करें, इससे स्पार्क पिन डैमेज हो सकती है।
लाइटर को धूप में रखकर देखें
कई बार नमी की वजह से भी लाइटर ठीक से काम नहीं करता है। खासकर ठंड और बारिश के मौसम में ये प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में आप लाइटर को कुछ घंटों के लिए धूप में रखकर छोड़ सकते हैं। इससे इसके अंदर आ हिस्सा पूरी तरह सूख जाएगा और लाइटर दोबारा ठीक से काम करने लगेगा।
जरूरी बात- लाइटर को हीट देने के चक्कर में गैस पर रखने की गलती ना करें। इससे लाइटर पूरी तरह खराब हो सकता है।
लाइटर में क्लिक की आवाज नहीं आ रही, तो करें ये काम
अगर लाइटर को दबाने पर क्लिक की आवाज सही से नहीं आ रही है, तो हो सकता है उस हिस्से पर गंदगी, तेल या धूल मिट्टी जमा हो गई हो। रसोई में ऐसा अक्सर हो जाता है। ऐसे में आप इसे अच्छी तरह साफ कर के देख सकते हैं। वहीं ये भी चेक करें कि लाइटर कहीं से टूटा या मुड़ा तो नहीं है। अगर ऐसा है तो फिर इसे चेंज करना ही ठीक रहेगा।
लाइटर को कब बदल देना चाहिए
अगर लाइटर की चिंगारी कमजोर पड़ गई है तो एक बार उसकी सफाई कर देखें या फिर धूप में रखकर चेक करें। लेकिन अगर वो कहीं से टूट या मुड़ गया है और ये सब करने के बाद भी ठीक नहीं हो रहा है, तो लाइटर बदल देने में ही फायदा है। खराब लाइटर का इस्तेमाल जोखिम भरा हो सकता है, क्योंकि इस दौरान गैस लीक काफी हो जाती है। ध्यान रहे इसे खोलकर रिपेयर करने की कोशिश तभी करें, जब आपको इस बारे में जानकारी हो। वरना नया लाइटर लाना ही समझदारी भरा काम है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.