ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पॉटहोल की समस्या से त्रस्त महिला पार्षदों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाया है। कल्याण डोम्बिवली नगर निगम के इंजीनियर को 2 महिला पार्षदों ने फटी शॉल ओढाई है और कहा कि जब आप हमारे इलाके की सड़कें गड्ढे मुक्त कर देंगे, तब हम आपको अच्छी शॉल भी ओढाएंगे, पर फिलहाल आप यही फटी हुई शॉल ओढ़िये।
क्या है पूरा मामला?
कल्याण पश्चिम के रामबाग चार नंबर परिसर सहित नगरसेवकों के कार्यालय के सामने की सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। इस बारे में कई बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने का आरोप स्थानीय नगरसेविकाओं ने लगाया है।
इसी पृष्ठभूमि में नगरसेविका स्वप्नाली केणे और अपर्णा भोईर ने पालिका के उप अभियंता रजपूत के कार्यालय में जाकर अनोखे तरीके से विरोध दर्ज किया। गड्ढे पड़ी सड़कों के प्रतीक वाली शाल अधिकारियों को पहनाकर उनका ‘सत्कार’ किया गया।
नगरसेविकाओं के अनुसार, दो दिन पहले ही दुरुस्त की गई सड़कों पर फिर से गड्ढे पड़ गए हैं। गणेशोत्सव से पहले नागरिकों को गड्ढे-मुक्त सड़कें मिलें, ऐसी मांग उन्होंने की। साथ ही सड़कें अच्छी गुणवत्ता की हो जाएं तो अच्छी शाल लाकर फिर से सत्कार करेंगे, ऐसा तंज भी उन्होंने कसा।
गणेशोत्सव से पहले सड़कों के काम पूरे न होने पर ठाकरे गुट की ओर से तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा, ऐसा इशारा भी महिला नगरसेविकाओं ने प्रशासन को दिया है।
डॉक्टरों और नर्सों के साथ मारपीट के मामले में गिरफ्तार हुए थे शिवसेना पार्षद
महाराष्ट्र में पार्षद अक्सर चर्चा में रहते हैं। जुलाई 2026 में महाराष्ट्र में डोंबिवली के शास्त्री नगर अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों के साथ कथित मारपीट के मामले में शिवसेना पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार भी हुए और गिरफ्तारी के फौरन बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें इलाज के लिए ठाणे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में डोंबिवली के ACP सुहास हेमाडे का बयान भी सामने आया था और उन्होंने बताया था कि रमेश म्हात्रे को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पहले भी तमाम मौकों पर पार्षद इस तरह की हरकतें करते रहे हैं, जिससे वह चर्चा में बने रहते हैं।
ये भी पढ़ें-
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.