वजन तो घटाना है लेकिन उसके साथ कितनी मात्रा में प्रोटीन खाना है, कितनी कैलोरी खानी इन सबके बारे में पूरी जानकारी नहीं मिलती। ऐसे में ये 5 बातें आपके वेट लॉस प्रोसेस को आसान बना देंगी। जानें…
शरीर के वजन के हिसाब से स्टेप्स चलें
वजन घटाने के लिए 10 हजार स्टेप्स हर दिन चलना पड़ता है। ये बात हर किसी के लिए फिट नहीं बैठती। अपनी बॉडी की जरूरत के मुताबिक ही आप स्टेप्स काउंट चुनें। जैसे कि अगर आपका वजन 70 किलो हैं तो 70 को 100 से गुणा कर दें और अब आपको पूरे 7000 स्टेप्स चलने होंगे। इतने स्टेप्स आपके वेट लॉस में मदद करेंगे।
कितनी कैलोरी खाएं
वजन घटाने के लिए कैलोरी कम खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कोई ये नहीं बताता कि कितनी कैलोरी खाएं। तो आपके लिए ये जानकारी काम आने वाली है। अपने शरीर के वजन जैसे 80 किलो को 22 और 24 से गुणा करो
80*24=1920
80*22=1760
यानि कि 1760 से लेकर 1920 कैलोरी दिनभर में आपके शरीर का इनटेक होना चाहिए।
बस अपने शरीर के वजन से 22 औ 24 को गुणा करके अपने कैलोरी काउंट को निकाल लो। इतनी ही कैलोरी दिनभ में आपको खानी चाहिए।
कितना प्रोटीन खाना चाहिए
दिनभर मेंक तिनती मात्रा में प्रोटीन का इनटेक होना चाहिए जिससे शरीर के प्रोटीन की लिमिट पूरी हो जाए,इसका पता लगाना है तो बस अपने शरीर के वजन को 1.8 और 2.2 से गुणा कर दो। जैसे 80*1.8=144 और 80*2.2=176 तो
प्रोटीन इनटेक 144ग्राम से 176ग्राम के बीच होना चाहिए।
कितना पानी पीना सही है
यहीं नहीं बॉडी वेट के हिसाब से शरीर को कितने पानी की जरूरत है इसका पता भी लगाया जा सकता है और आप उसी के हिसाब से पानी का इनटेक रखें।
बस अपने बॉडी के वजन को 40 मिली से गुणा कर दो।
80 * 40 मिली= 3.2 लीटर
कितना वेट लॉस करना सही
यहीं नहीं आप कैलकुलेशन की मदद से शरीर को कितने वेट लॉस की जरूरत है, इसका पता भी लगा सकते हैं। बस अपने बॉडी वेट को 0.5 और 1 से गुणा कर दो। जैसे
80 किलो*0.5= 400
80* 1%= 800
तो मतलब 400-800 ग्राम की रेंज में आपको हर हफ्ते वजन घटाना चाहिए।
ये कैलकुलेशन आपके वेट लॉस प्रोसेस को सही बना सकती हैं और आप आसानी से फिट रह पाएंगे। तो वेट लॉस के लिए आप कैलोरी डिफिसिट पर हैं लेकिन कितनी कैलोरी खाने की जरूरत है और कितना आपका वाटर, प्रोटीन इनटेक हो ये सारी जानकारी ना पता हो तो इसे जरूर पढ़ें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.