- Hindi News
- National
- Nitin Naveen Statement On PM Modi | Youth Inspiration & Naxal Free India
- कॉपी लिंक
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को पीएम मोदी के जनसेवा और समर्पण के 25 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक सेवा यात्रा शुरू की थी। अब 7 अक्टूबर 2026 को उनकी जनसेवा के 25 साल पूरे होंगे।
नितिन नवीन ने इस मौके पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले 25 सालों में ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ के मंत्र पर काम किया। उनके मुताबिक, मोदी ने जो लक्ष्य शुरुआत में तय किए, उन्हें संकल्प बनाया और उन्हें पूरा करने की दिशा में लगातार काम किया।
नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी। आज वह देश के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पूरी यात्रा प्रधानमंत्री की स्पष्ट सोच और मजबूत संकल्प का नतीजा है।
उन्होंने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री बनने के समय देश में निराशा का माहौल था। प्रधानमंत्री ने युवाओं को इस निराशा से बाहर निकालकर उनमें नई उम्मीद पैदा की। नितिन नवीन ने यह भी दावा किया कि देश अब पूरी तरह नक्सलमुक्त हो चुका है।
नितिन नवीन बोले- पीएम के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले
नितिन नवीन ने कहा कि 25 करोड़ गरीब परिवारों को गरीबी से बाहर निकालना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी सोच का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सरकार की नीतियों और प्रधानमंत्री के विजन से संभव हुई।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की 25 साल की सेवा यात्रा में देश के विकास और लोगों के जीवन में बदलाव लाने के लिए लगातार काम किया गया। उनके मुताबिक, मोदी ने अपने लक्ष्यों को सिर्फ घोषणा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने के लिए लगातार प्रयास किए।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
