भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का जल्द ही एक नया डेब्यू होने वाला है. 19 सितंबर से हिटमैन रियलिटी गेम शो ‘फैमिली फुल हाउस’ में नजर आएंगे. सोनी पर प्रसारित होने वाले इस शो के एक बाद एक प्रोमो जारी हो रहे हैं. किसी वीडियो में हिटमैन के साथ उनके साथी क्रिकेटर नजर आ रहे हैं, तो किसी वीडियो में उनके साथ फिल्म और टीवी जगत के स्टार दिखे.
एक बात तो साफ हो गई है कि रोहित के शो में उनके साथी क्रिकेटरों की मस्ती भी देखने को मिलेगी. क्रिकेटरों के साथ-साथ टीम इंडिया के पूर्व कोच भी नजर आए. तो आइए जानते हैं कि कौन-कौन से क्रिकेटर देखने को मिल सकते हैं.
रोहित के शो में कौन-कौन से क्रिकेटर आएंगे?
अब सामने आए वीडियो में हिटमैन के साथ उनके साथी क्रिकेटर श्रेयस अय्यर, शार्दुल ठाकुर और टीम इंडिया के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर भी दिखे.
हिटमैन ने किया मशहूर ‘सहरी बाबू’ डांस
एक वीडियो में रोहित को मशहूर ‘सहरी बाबू’ डांस करते हुए भी देखा गया. कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा, शार्दुल ठाकुर और श्रेयस अय्यर के डांस का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था. तीनों क्रिकेटर मशहूर गाने ‘कोई सहरी बाबू दिल लहरी बाबू’ पर डांस करते दिखे थे. शो में भी इस डांस को रीक्रिकेट किया गया. इस बार अभिषेक नायर भी उनके साथ दिखे.
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी का भविष्य में कप्तान बनना तय! जानें क्यों तेज हुई चर्चा
रोहित के लिए खास 19 सितंबर की तारीख
बता दें कि रोहित शर्मा के लिए 19 सितंबर की तारीख बहुत खास है. इसी तारीख को उन्होंने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अब इसी तारीख पर शो में डेब्यू करेंगे. हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि रोहित टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं. उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2026 टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. इसके बाद उन्होंने फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था. रोहित ने करियर में कुल 159 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले, जिनकी 151 पारियों में बैटिंग करते हुए 32.05 की औसत और 140.89 के स्ट्राइक रेट से 4231 रन बना चुके हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 32 अर्धशतक निकले.
यह भी पढे़ं: मोहम्मद शमी ने खींची वैभव सूर्यवंशी की टांग, ‘तुम्हारी उम्र से बड़ा मेरा…’
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.