बिरयानी एक ऐसी शाही डिश है जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी भर जाता है। बिरयानी सिर्फ एक खाना नहीं,बल्कि एक अहसास है। थाली में सजते ही इसकी महक से पूरा घर महक उठता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिरयानी का असली जादू क्या है? वह है इसका शाही मसाला और खिले खिले चावल। तेजपत्ता, दालचीनी, छोटी-बड़ी इलायची, लौंग और स्टार फूल तेल या घी में तड़कते ही बिरयानी की खुशबू फैल जाती है। शाही मसालों की महक और परत-दर-परत रचे स्वाद वाली मसाला दम बिरयानी खाने में जितनी लाजवाब है, बनाना उतना ही आसान है। जब धीमी आंच पर चावल और मसाले एक साथ पकते हैं, तो हर एक दाने में नवाबी स्वाद उतर आता है। यहां हम आपके लिए चिकन दम बिरयानी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। नोट करें रेसिपी।
सामग्री
- चिकन के लिए: 500 ग्राम चिकन, 1 कप गाढ़ा दही, 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट, 1/2 छोटा चम्मच हल्दी, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 बड़ा चम्मच बिरयानी मसाला, आधा कप तला हुआ प्याज, बारीक कटा धनिया-पुदीना, नींबू का रस और नमक।
- चावल के लिए: 500 ग्राम बासमती चावल, 2 तेजपत्ता, 4 लौंग, 2 छोटी इलायची, 1 चक्रफूल, 1 टुकड़ा दालचीनी और नमक।
- दम के लिए: 2 बड़े चम्मच देसी घी, थोड़ा सा केसरिया दूध और थोड़ा धनिया-पुदीना।
बनाने का तरीका
स्टेप 1
एक बड़े बर्तन में चिकन को धो लें। इसमें दही,अदरक-लहसुन पेस्ट,हल्दी,लाल मिर्च पाउडर,बिरयानी मसाला,थोड़ा सा बरिस्ता,हरा धनिया,पुदीना,नींबू का रस, 1 चम्मच तेल और स्वादानुसार नमक मिलाएं। इसे ढककर कम से कम 30 से 45 मिनट के लिए रख दें।
स्टेप 2
एक बड़े पतीले में खूब सारा पानी उबालें। उसमें तेजपत्ता,लौंग,इलायची,चक्रफूल,दालचीनी और 2 चम्मच नमक डालें। अब भीगे हुए बासमती चावल डालकर 70-80% तक ही पकाएं। चावल पकने के बाद इसका एक्सेस पानी छानकर निकाल दें।
स्टेप 3
एक भारी तले वाले पतीले या हांडी में थोड़ा सा तेल और घी गरम करें। मैरिनेट किया हुआ चिकन डालकर मध्यम आंच पर 8-10 मिनट के लिए तब तक भूनें जब तक चिकन आधा न पक जाए और मसाला तेल न छोड़ने लगे।
स्टेप 4
हांडी में आधे पके चिकन के ऊपर उबले हुए बासमती चावल की एक समान परत फैलाएं। ऊपर से बचा हुआ बरिस्ता,कटा धनिया-पुदीना,केसर वाला दूध और 2 चम्मच देसी घी डालें। बर्तन का ढक्कन आटे की लोई से सील कर दें या फ़ॉइल पेपर से अच्छी तरह ढक दें। तवे को गैस पर रखें और उसके ऊपर हांडी रखें। शुरुआत में 5 मिनट तेज आंच पर और फिर 15 मिनट धीमी आंच पर दम दें। गैस बंद करने के बाद 10 मिनट तक बर्तन न खोलें। समय पूरा होने पर इसे खोलें और फिर सर्व करें।
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.