टीम इंडिया के लिए बुरा दौर-देवजीत सैकिया
आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज हारने के बाद BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा ‘ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अभी भारतीय T20 टीम के परफॉर्मेंस पर नजर रख रहा है, जो इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज में अच्छा नहीं कर पाई है। हालांकि, यह कोई अजीब बात नहीं है और इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा हो सकता है। हम इसे पूरी तरह से एक बुरा दौर मानते हैं।’
टीम के कोर मेंबर्स के साथ होगी रिव्यू मीटिंग
देवजीत सैकिया ने आगे कहा कि ’19 जुलाई को ODI सीरीज खत्म होने और टीम के वापस आने के बाद, हम टीम के कोर मेंबर्स के साथ एक रिव्यू मीटिंग करेंगे ताकि इस पर बात की जा सके कि इंग्लैंड में क्या गलत हुआ। चूंकि ODI सीरीज है, इसलिए हमें उम्मीद है कि टीम अच्छी फॉर्म में वापस आ जाएगी।’
रिव्यू मीटिंग में परफॉर्मेंस और कमियों पर होगी बात
सैकिया ने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि रिव्यू मीटिंग “पूरी तरह से टीम के परफॉर्मेंस और कमियों को कैसे ठीक किया जा सकता है, इस बारे में होगी। इसके अलावा किसी और चीज पर बात नहीं की जाएगी।
आयरलैंड-इंग्लैंड से सीरीज हारी टीम इंडिया
गौरतलब है कि टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ दो टी20 मुकाबला खेली थी और दोनों में उसे हार का सामना करना पड़ा था। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर पहुंची जहां भी सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। उम्मीद है कि टीम इंडिया सीरीज के आखिरी मुकाबले को जीतकर क्लीन स्वीप से बच जाए। फिलहाल, इंग्लैंड के खिलाफ भारत 3-0 से पीछे है। वहीं, पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.