अमेरिकियों पर डॉलर की बारिश
अमेरिकी शेयर बाजारों में सोमवार को आए बंपर उछाल के चलते दुनिया के टॉप-9 अमीरों की दौलत में इजाफा हुआ। इनमें से सभी अमेरिकी हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में दूसरे नंबर के रईस लैरी पेज की कुल संपत्ति में 4.23 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज की गई है। अब इनका नेटवर्थ 293 अरब डॉलर रह गया है।
जेफ बेजोस के नेटवर्थ में 3.53 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब इनका नेटवर्थ 280 अरब डॉलर हो गया है। सर्गी ब्रिन ने भी 3.88 अरब डॉलर कमाया है। उनका नेटवर्थ 273 अरब डॉलर हो गया है।
माइकल डेल का नेटवर्थ 5.63 अरब डॉलर बढ़कर 247 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। मार्क जुकरबर्ग 6.11 अरब डॉलर झटककर 217 अरब डॉलर के नेटवर्थ पर पहुंच गए हैं। लैरी एलिसन की दौलत में 9.12 अरब डॉलर का उछाल आया। अब यह भी 200 अरब डॉलर क्लब में शामिल हैं। इनका नेटवर्थ 209 अरब डॉलर है।
जेनसेन हुआंग की दौलत 3.25 अरब डॉलर बढ़ी और उनके पास अब 189 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है। स्टीव बाल्मर की दौलत भी 4.26 अरब डॉलर बढ़कर 178 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।
अडानी और अंबानी के नेटवर्थ का क्या है हाल
घरेलू बाजार में गिरावट के बावजूद अडानी के नेटवर्थ में 1.12 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और अब उनका नेटवर्थ 108 अरब डॉलर हो गया है। गुरुवार को अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी रही। अभी ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में अडानी 19वें स्थान पर जमे हुए हैं। मुकेश अंबानी की दौलत में गुरुवार को 184 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ और नेटवर्थ 86.9 अरब डॉलर पर आ गया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.