Duleep Trophy Final Live Score- दलीप ट्रॉफी 2026 फाइनल ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। ईशान किशन ने पहले दिन शतक जड़ अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।
East Zone vs South Zone Scorecard
ईस्ट जोन लाइव स्कोर- 385/4
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी ईस्ट जोन की टीम को वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन ने ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। ईस्ट जोन को पहला झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा जो 44 के निजी स्कोर पर पुल शॉट माने के चक्कर में आउट हो गए। इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन 72 के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। ईस्ट जोन को तीसरा झटका लंच के बाद सुदीप के रूप में लगा। शिखर मोहन 85 रन बनाकर आउट हुए। ईशान किशन ने शतक लगाया है। ईस्ट जोन ने पहले दिन स्टंप तक 79 ओवर में 4 विकेट खोकर 385 रन बनाए हैं। ईशान किशन 111 रन और कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर खेल रहे हैं।
ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन प्लेइंग XI
ईस्ट जोन (प्लेइंग XI): अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, मोहम्मद कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार
साउथ जोन (प्लेइंग XI): रिकी भुई, नारायण जगदीसन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, त्रिपुराना विजय, मोहम्मद सिराज, चामा वी मिलिंद, एमडी निधीश
ईस्ट जोन वर्सेस साउथ जोन स्क्वॉड
ईस्ट जोन स्क्वॉड: अभिमन्यु ईश्वरन, वैभव सूर्यवंशी, कुमार कुशाग्र, सुदीप कुमार घरामी, विराट सिंह, ईशान किशन (विकेट कीपर/कप्तान), अनुकूल रॉय, एमडी कौनैन कुरैशी, मोहम्मद शमी, अभिजीत के सरकार, मुकेश कुमार, सुभ्रांशु सेनापति, शाहबाज अहमद, डेनिश दास, शिखर मोहन, सूरज सिंधु जायसवाल
साउथ जोन स्क्वॉड: रिकी भुई, नारायण जगदीशन (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, तिलक वर्मा (कप्तान), स्मरण रविचंद्रन, कोडिमेला हिमतेजा, श्रेयस गोपाल, तनय त्यागराजन, विध्वथ कवरप्पा, एमडी निधीश, मोहम्मद सिराज, शेख रशीद, कवुरी सैतेजा, करुण नायर, अमन खान, त्रिपुराना विजय, अभिनव तेजराना
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.