दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में ग्रेजुएशन (UG) में एडमिशन लेने की सोच रहे छात्रों के लिए काम की खबर है। DU ने CSAS-UG 2026 के तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। अगर आप किसी वजह से अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यूनिवर्सिटी आपको ‘मिड-एंट्री’ के जरिए एक और मौका दे रही है।
डीयू के मुताबिक, शुरुआती दो राउंड्स में ही 71,000 से ज्यादा छात्र 2026-27 सेशन के लिए अपनी सीट पक्की कर चुके हैं। अब तीसरे राउंड के जरिए बची हुई सीटों को भरा जाएगा।
मिड-एंट्री प्रक्रिया के आवेदन की तारीख
मिड-एंट्री के लिए रजिस्ट्रेशन 3 अगस्त सुबह 10 बजे से शुरू होकर 5 अगस्त शाम 4:59 बजे तक चलेगा।
तीसरे राउंड और मिड-एंट्री का शेड्यूल देखें
इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए छात्रों को 1,000 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी। ध्यान रखें, यह फीस किसी भी स्थिति में वापस नहीं होगी।
नए रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स की लिस्ट को दोबारा सेट करने का मौका मिलेगा।
प्रेफरेंस बदलने की सुविधा 6 अगस्त सुबह 10 बजे से 7 अगस्त शाम 4:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
स्पोर्ट्स और वार्ड कोटा प्रवेश का पूरा शेड्यूल
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.