शानदार ओपनिंग वीकेंड के बाद मोहनलाल स्टारर और जीतू जोसेफ निर्देशित, ‘दृश्यम 3’ ने वीकडेज में भी अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. ये फिल्म दर्शकों को खूब पंसद आ रही है. इसी के साथ ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ते हुए बड़े मुकाम हासिल करने की तैयारी में है. ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के पहले मंगलवार को मंदी के बावजूद अच्छा परफॉर्म किया. चलिए यहां जानते हैं बुधवार को यानी 7वें दिन फिल्म कितना कलेक्शन किया है?
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 7वें दिन कितनी की कमाई?
‘दृश्यम 3’ साल की मच अवेटेड फिल्म थी और इसका रिलीज से पहले ही काफी बज क्रिएट हो गया था. वहीं सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इस क्राइम थ्रिलर ने न केवल शानदार शुरुआत की बल्कि ओपनिंग वीकेंड पर तो तहलका ही मचा दिया. दिलचस्प बात ये है कि बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्में सिनेमाघरों में मौजूद होने के बावजूद ‘दृश्यम 3’ दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और इसी के साथ ये दबाकर कमाई कर रही हैय यहां तक कि नॉन हॉलीडेज में भी ये खूब नोट छाप रही है.
- इसी के साथ फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो ‘दृश्यम 3’ ने 15.85 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन फिल्म ने 11.05 करोड़ तीसरे दिन 13.70 करोड़, चौथे दिन 13.85 करोड़, पांचवें दिन 7.70 करोड़ और छठे दिन 6.50 करोड़ की कमाई की थी.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के 7वें दिन यानी पहले बुधवार को 6.65 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘दृश्यम 3’ की 7 दिनों की कुल कमाई अब 75.30 करोड़ रुपये हो गई है.
‘दृश्यम 3’ बनी मोहनलाल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
75.30 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ‘दृश्यम 3’ मोहनलाल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए लुसिफर (65.21 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ा है. अब इसका अगला टारगेट पुलिमुरुगन (76.67 करोड़ रुपये) है. दूसरे गुरुवार को ये इस फिल्म को भी मात दे देगी और मोहनलाल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.
भारत में मोहनलाल की टॉप 5 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में
- थुडारम– 122 करोड़ रुपये
- एल 2: एम्पुरान – 106.77 करोड़ रुपये
- पुलिमुरुगन – 76.67 करोड़ रुपये
- दृश्यम 3 – 68.6 करोड़ रुपये (6 दिन)
- लुसिफर – 65.21 करोड़ रुपये
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.