अक्सर महिलाओं को वजाइना में जलन या खुजली का सामना करना पड़ता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार महिलाओं को लगता है कि इंटिमेट हाइजीन सही न होने के कारण वजाइनल इफेक्शन हो जाता है। हालांकि यह जरुरी नहीं है।
वजाइना में खुजली और जलन होने का यह एक मुख्य कारण हो सकता है। जैसा कि डाइट में कुछ चीजों का अधिक सेवन करने से वजाइना सेसेंशन का कारण हो सकता है। आइए आपको बताते हैं इसके पीछे के कारण।
वजाइना में जलन क्यों होती है?
वजाइना में अधिक जलन का कारण यीस्ट इंफेक्शन, बैक्टीरियल वेजिनोसिस, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, हार्मोनल बदलाव, इंटिमेट हाईजीन सही न होना और वजाइनल ड्राईनेस भी हो सकती है। यदि जलन के साथ डिस्चार्ज, तेज खुजली, बदबू या दर्द हो, तो बिना देर किए तुरंत डॉक्टर के पास जा सकते हैं।
वजाइना में जलन की वजह हो सकता है आपका खान-पान
– अगर आप बहुत तेज मसालेदार, एसिडिट या कैफीन वाले खाद्य पदार्थ और ड्रिंक्स लेने के बाद खासकर वजाइना में जलन होती है। वहीं यूरिन पास करते समय तेज जलन महसूस होती है।
– मसालेदार भोजन करने से ब्लैडर और यूरिनरी ट्रैक लाइनिंग में जलन पैदा हो सकती है। असल में इनका असर वजाइना के पीएच लेवल पर बढ़ता है और पीएच बैलेंस बिगड़ने से वजाइना में जलन होती है।
– वहीं मसालेदार खाना खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं को बढ़ा सकता है।
– अधिक मिर्च-मसाले कुछ लोगों में ब्लैडर और यूरिनरी इंफेक्शन लक्षणों को बढ़ा सकते हैं। इसलिए इनका सेवन कम करें।
– इतना ही नहीं, बहुत ज्यादा मीठी चीजों के सेवन से भी वजाइनल इंफेक्शन हो सकता है। क्योंकि ब्लड शुगर लेवल स्पाइक होता है और वजाइनल इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।
वजाइनल हेल्थ के लिए क्या खाएं?
– हेल्दी और बैलेंस डाइट लें।
– शरीर को जितना हाइड्रेट रखें उतना बेस्ट होता है।
– नारियल पानी का सेवन अधिक करें।
– प्रोबायोटिक फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं।
– शुगर, प्रोसेस्ड फूड्स, मसालेदार और तले-भुने खाने का सेवन कम करें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.