चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले दिन का खेल खत्म हो गया। पहले ही दिन ईस्ट जोन की टीम ने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। ईस्ट जोन के लिए कप्तान ईशान किशन ने पहली पारी में शानदार शतक लगाया। वह दिन का खेल खत्म होने तक 111 रन बनाकर नाबाद लौटे। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 4000 रन भी पूरे किए।
109 पारियों में ईशान किशन ने पूरे किए 4 हजार रन
ईशान किशन ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 67 मैच खेले हैं। इन मैचों की 109 पारियों में उन्होंने लगभग 40 के औसत से कुल 4060 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 10 शतक और 19 अर्धशतक भी लगाए हैं। एक पारी में उनका हाईएस्ट स्कोर 273 रन रहा है। उन्हें अब तक सिर्फ दो टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला है। जहां उनके बल्ले से तीन पारियों में 78.00 की औसत से 78 रन निकले हैं। यहां उनके नाम एक अर्धशतक दर्ज है। अब घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल फॉर्मेट में शानदार प्रदर्शन के बाद वह भारत की टेस्ट टीम में वापसी कर पाते हैं या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा।
ईशान किशन ने शिखर मोहन के साथ की 94 रन की साझेदारी
ईस्ट जोन की टीम का स्कोर 147 रन पर था उस वक्त उनका तीसरा विकेट गिरा। जब ईशान किशन बल्लेबाजी करने आए। उन्होंने चेपॉक स्टेडियम में संभलकर खेलते हुए सिर्फ 71 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके बाद उन्होंने चौथे विकेट के लिए शिखर मोहन (85 रन) के साथ मिलकर 94 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। दिन के आखिरी सेशन में विकेटकीपर-बल्लेबाज ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक भी पूरा किया और वह 135 गेंदों पर 111 रन बनाकर नाबाद रहे।
दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन का हाल
दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच में ईस्ट जोन की टीम ने साउथ जोन के खिलाफ पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट के नुकसान पर 385 रन का बड़ा स्कोर बना लिया है। चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में कप्तान ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन शतक जड़ा। पहले दिन का खेल खत्म होने तक ईशान किशन के साथ कुमार कुशाग्र (63 रन) क्रीज पर मौजूद हैं। इसके अलावा टीम के लिए शिखर मोहन (85 रन) और अभिमन्यु ईश्वरन (72 रन) ने भी बहुत ही अच्छी पारियां खेलीं। साउथ जोन की ओर से चामा वी मिलिंद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 13 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 56 रन देते हुए 2 विकेट लिए।
यह भी पढ़ें
वैभव सूर्यवंशी ने मोहम्मद सिराज को दिन में दिखाए तारे, लगाई बाउंड्री की झड़ी, देखें VIDEO
वैभव सूर्यवंशी का नॉकआउट मैचों में कैसा रहा है प्रदर्शन? इस साल बनाए हैं 700 प्लस रन
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.