कंपनियां अब अपनी CNG कारों के पोर्टफोलियो को और बड़ा करने की तैयारी में लग गई हैं। इसी कड़ी में Toyota, Kia और Renault भी अपनी नई CNG कारों को लाने की तैयारी कर रही हैं। आइए जानते हैं इन कंपनियों की नई सीएनजी कारों के बारे में।
Renault Triber Turbo CNG
रेनो ट्राइबर को जल्द ही ज्यादा पावरफुल इंजन मिलने वाला है। कंपनी इसमें काइगर वाला 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो काइगर में 100 PS की पावर और 160 Nm का टॉर्क देता है। यही आउटपुट ट्राइबर में भी मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इसी इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड सीएनजी का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। ट्राइबर टर्बो CNG में बूट फ्लोर के नीचे ड्यूल-सिलेंडर CNG सेटअप लगाए जाने की उम्मीद है, जिससे MPV का Modular Cabin Layout बरकरार रहेगा। सीएनजी वर्जन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। जबकि, प्योर टर्बो पेट्रोल वर्जन में CVT का ऑप्शन मिल सकता है। ट्राइबर के RGEP Platform पर जाने के बाद CNG सेटअप ऑफर करना संभव हो पा रहा है।
Toyota Glanza Facelift CNG
टोयोटा ग्लांजा का फेसलिफ्ट भी इस साल बड़े बदलावों के साथ आ सकता है। इसमें बलेनो की तरह नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z12E नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। यह इंजन पेट्रोल में 80 bhp और 117 Nm देता है, जबकि CNG वर्जन में करीब 76.5 bhp और 98.5 Nm का आउटपुट मिल सकता है। इसके हाई वेरिएंट्स में 10.1-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360 डिग्री कैमरा और Level 1 ADAS जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं।
Kia Carens Clavis CNG
किआ ने कारेन्स क्लाविस के Factory-Fitted CNG Version को ऑफिशियल शोकेस कर दिया है। इसमें मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल होगा। सीएनजी मोड में यह 93 bhp और 123 Nm का आउटपुट देगा और इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑफर किया जाएगा। इसमें बूट फ्लोर के नीचे 60-लीटर का सीएनजी टैंक लगाया गया है। इससे तीनों रो इस्तेमाल करने पर बूट स्पेस 216 लीटर से घटकर 116 लीटर रह जाएगा। हालांकि, किआ ने स्पेयर व्हील को कार के नीचे बरकरार रखा है। एक्स्ट्रा वेट को देखते हुए सस्पेंशन को रीट्यून करने के साथ फ्रंट डिस्क ब्रेक को भी अपग्रेड किया गया है। CNG ऑप्शन HTE और HTE(O) वेरिएंट्स में मिलेगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.