खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जीना है तो पति और पत्नी दोनों को एक दूसरे की इच्छाओं और भावनाओं का ख्याल रखना चाहिए। पत्नी की तरह ही पति भी अपनी बीवी से कुछ चीजों की ख्वाहिश रखते हैं, जैसे ये 5 बातें अक्सर पति चाहते हैं।
बीवी से मिले तारीफें
पत्नियां तो जब भी रेडी होती हैं तो चाहती हैं कि उनका पति कॉम्पलिमेंट दें, उनकी तारीफ करें। आपकी तरह ही पति भी चाहते हैं कि उनकी तारीफ हो और बीवी उन्हें कॉम्पलिमेंट दे। वैसे मर्द हमेशा ऐसे जाहिर करते हैं कि तारीफ उनके लिए मैटर नहीं करती लेकिन सच तो ये है कि मन ही मन वो आपकी तारीफ करने से खुश होते हैं। हमेशा उम्मीदों और अपेक्षाओं के बोझ के नीचे दबे मर्दों को उनके किये की तारीफ मिलती है तो उन्हें खुशी मिलती है। तो जब भी कभी आपके पति ने कुछ अच्छा काम किया हो तो उसकी तारीफ जरूर करें। धीरे-धीरे ही सही पर इसका पॉजिटिव असर आपको रिश्ते पर जरूर दिखेगा। आप हैंडसम दिख रहे, आपने ये काम अच्छा किया या फिर बतौर पिता उन्होंने कुछ अच्छा किया इस बात की तारीफ जरूर करें।
उनके काम को नजरअंदाज ना करें
पत्नियों की शिकायत होती है कि उनके किए काम को हमेशा नजरअंदाज किया जाता है। तो वहीं चीज आप दूसरों के लिए भी फील करें। अगर आपके पति ने बिना आपके बोले या कहे कि किसी घर के काम को कर दिया, बर्तन धो दिए, नल ठीक कर दिया या फिर घर की सफाई कर दी, तो इस छोटी हेल्प की तारीफ जरूर करें। ये सोचकर कि आप रोज करती हैं और एक दिन करके उसने एहसान नहीं किया, उसे इग्नोर ना करें। आपकी छोटी सी तारीफ और थैंक्स मर्दों के लिए स्पेशल बन सकती है। आगे से वो और ज्यादा इस बात का ख्याल रखेंगे और आपकी मदद करने की कोशिश करेंगे। एक बार आप तारीफ तो करके देखें।
दूसरों के सामने करें तारीफें
अपने पति की शेखी बघारने वाली पत्नियां पति को बेहद प्रिय होती हैं। अपने फ्रेंड्स, फैमिली यहां तक कि किसी अनजान को भी पति के बारे में प्राउड के साथ बताएं। मर्दों को अपने बारे में ये सब कुछ सुनना बेहद पसंद होता है।
पिछली बातों के लिए बार-बार ना दें सजा
पिछली बुरी बातों को भूलकर आगे बढ़ने का नाम ही जिंदगी है। अगर पति ने पिछले कुछ समय में आपके साथ बुरा किया या फिर कोई गलती की है तो उसे बार-बार याद दिलाकर उसकी सजा ना दें। उन बातों को भूलकर आगे बढ़ें। जरूरी नहीं कि पहली एनिवर्सरी या पिछला बर्थडे पति भूल गया तो हर साल उसी बात का ताना दिया जाए बल्कि जो एफर्ट उसने आपको मनाने में लगाया उसे याद करें और गलतियों को ना दोहराएं।
फ्लर्ट करना ना छोड़े
रिलेशनशिप के शुरुआत में जैसा फ्लर्ट आप करती थीं यकीन मानिए वो आपका पति आज भी आपसे चाहता है। तो कुछ फ्लर्टिंग मैसेज और गेस्चर हमेशा दोहराते रहें। ये आपके पुराने रिश्ते में रोमांस और गर्माहट दोनों बनाकर रखते हैं और पति अक्सर ये चाहत मन ही मन बीवी से चाहते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.